सैमसंग ने भारत में अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है। फोन को स्लिम डिजाइन, ऑप्टिकल स्टेबिलाइजेशन और कई सालों तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ लाया गया है। फोन में कंपनी का इन-हाउस चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा, इसमें 25W फास्ट चार्जिंग और 50MP मेन कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन को पहली सेल में 18 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकेगा। इस समय फोन्स के बढ़ते दाम के बीच यह फोन कई यूजर्स के बजट में फिट हो सकता है। हालांकि, कई यूजर्स को स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स कम पसंद आ सकते हैं। आइए, कीमत से लेकर सभी स्पेसिफिकेशन तक, फोन के बारे में सब कुछ जानते हैं।
डिजाइन और डिस्प्ले
सबसे पहले हम डिजाइन की बात करते हैं, तो स्मार्टफोन को स्लिम डिजाइन के साथ लाया गया है। इस कारण फोन पॉकेट फ्रेंडली है। आजकल लोग ऐसे फोन्स की तलाश में रहते हैं जिन्हें पकड़ना या पॉकेट में रखना आसान होता है। इसकी मोटाई 7.5 mm है। इसके रियर पैनल पर सैमसंग का मिनिमलिस्ट वर्टिकल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन दो कलर लाइलैक ब्लिस और ब्लिस ब्लैक में आया है।
फोन के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का फुल HD+ सुपर AMOLED इनफिनिटी-U डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेस रेट 90Hz है। इससे बेहतर कंट्रास्ट और स्मूथ स्क्रॉलिंग का एक्सपीरियंस मिलता है। फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आता है।
फोन में 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है, जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
फोन Android 15 पर बेस्ड One UI 7.0 पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक साइड में 50MP का मेन कैमरा, 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2MP का मेक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac और Bluetooth 5.3 दिए गए हैं।
यूजर्स हो सकते हैं निराश
इस डिवाइस में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह फोन का वीक पॉइंट हो सकता है। क्योंकि, आजकल मार्केट में 10000mAh बैटरी वाले फोन भी मिल रहे हैं। लोगों को ऐसे फोन चाहिए होते हैं, जिन्हें बार-बार चार्ज ना करना पड़े। इस कारण यह लोगों को कम पसंद आ सकता है, लेकिन कीमत के अनुसार फोन के फीचर्स काफी ठीक हैं।
17,999 रुपये में खरीदने का मौका
Samsung Galaxy F70 5G को 19,999 रुपये में लाया गया है। यह इसके 4GB + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत है। वहीं, 6GB + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 22,999 रुपये में लाया गया है। इसकी सेल 20 अक्टूबर से शुरू हो रही है। पहली सेल के दौरान लॉन्च ऑफर में फोन को 17,999 रुपये में खरीदा जा सके।