यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा MLC सुभाष यदुवंश ने सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा लैपटॉप बांटे जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘वोट देगा अहीर और लैपटॉप लेगा जहीर।’ दरअसल, हाल ही में अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में कुछ छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे थे, जिसमें अधिकतर मुस्लिम छात्र शामिल थे।

सांसद प्रमोद तिवारी ने औवेसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- महाराष्ट्र से लेकर बिहार तक के चुनावी नतीजे देख लीजिए। साफ है कि ओवैसी भाजपा के इशारे पर अल्पसंख्यक वोटों का बंटवारा कर उसे राजनीतिक फायदा पहुंचा रहे हैं। भाजपा और ओवैसी सियासत के जुड़वां भाई हैं।

उधर, मंत्री असीम अरुण ने सपा मुखिया के पीडीए फॉर्मूले को महज एक चुनावी ढोंग करार दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश का यह नारा जनकल्याण के लिए नहीं बल्कि केवल मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने का जरिया भर है। कन्नौज की जनता ने अखिलेश यादव को सांसद चुनकर बड़ी भूल कर दी। ढाई साल से अधिक का वक्त गुजर चुका है, लेकिन वह एक रात भी अपने संसदीय क्षेत्र में नहीं ठहरे।

इधर, पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने खुद को अपनी नई पार्टी 'जननीति भारत' के सांगठनिक विस्तार और लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान शुरू करते हुए मोबाइल नंबर, आधिकारिक वेबसाइट और ईमेल आईडी जारी की है।

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के PDA घोषणापत्र को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश अंबेडकर के अनुयायी नहीं हो सकते। वे दलितों और पिछड़ों के हितैषी भी नहीं हो सकते।

केशव मौर्य ने कहा- सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। अखिलेश यादव जब मुख्यमंत्री थे, तब कन्नौज में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर बने मेडिकल कॉलेज का बोर्ड हटाकर उसका नाम बदल दिया गया था।

अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते हुए उनके चाचा आजम खां ने गाजियाबाद में डॉ. अंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उस समय अखिलेश यादव मंच पर मौजूद थे और हंस रहे थे। मौर्य ने कहा कि ऐसे लोग संविधान के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओवैसी की राजनीति का मकसद क्या है और इसका फायदा किसे मिल रहा है, यह समझने की जरूरत है।

उन्होंने कहा- महाराष्ट्र से लेकर बिहार तक के चुनावी नतीजे देख लीजिए। साफ है कि ओवैसी भाजपा के इशारे पर अल्पसंख्यक वोटों का बंटवारा कर उसे राजनीतिक फायदा पहुंचा रहे हैं। भाजपा और ओवैसी सियासत के जुड़वां भाई हैं।


लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- आप सभी अनुभवी और जागरूक पत्रकार हैं। SIR को लेकर तमाम चर्चाओं और दावों के बावजूद एक व्यक्ति के नाम पर 10 वोटर आईडी कार्ड, एक व्यक्ति के 5 कार्ड बनने और एक ही व्यक्ति के कार्ड 4 अलग-अलग बूथों पर बांटे जाने के मामले सामने आ रहे हैं।

इससे बड़ी चिंता की बात क्या होगी? SIR की प्रक्रिया पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए और इस दौरान कई लोगों की जान भी चली गई। अब चुनाव आयोग इन गड़बड़ियों को छोटी-मोटी गलतियां बता रहा है। ये छोटी गलतियां नहीं, बल्कि बड़ी गड़बड़ियां हैं।


मंत्री असीम अरुण बोले- अखिलेश एक रात भी अपने क्षेत्र में नहीं ठहरते

मंत्री असीम अरुण ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले को महज एक चुनावी ढोंग करार दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उनका यह नारा जनकल्याण के लिए नहीं बल्कि केवल मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने का जरिया भर है। कन्नौज की जनता ने अखिलेश यादव को सांसद चुनकर बड़ी भूल कर दी। ढाई साल से अधिक का वक्त गुजर चुका है, लेकिन वह एक रात भी अपने संसदीय क्षेत्र में नहीं ठहरे। वह सिर्फ रस्म अदायगी के लिए आते हैं। एक्सप्रेसवे पर गाड़ी रोककर चंद कार्यकर्ताओं से मिलते हैं और लखनऊ लौट जाते हैं।


भाजपा MLC ने अखिलेश पर साधा निशाना, बोले-वोट देगा अहीर और लैपटॉप लेगा जहीर

भाजपा MLC सुभाष यदुवंश ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अखिलेश यादव द्वारा लैपटॉप बांटे जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘वोट देगा अहीर और लैपटॉप लेगा जहीर।’ दरअसल, हाल ही में अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में कुछ छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे थे, जिसमें अधिकतर मुस्लिम छात्र शामिल थे।


पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्ष की मंशा देश में अमन-शांति बनाए रखने के बजाय माहौल खराब करने की है। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग करने के बजाय विपक्ष को जनता के बीच अपनी बात रखनी चाहिए और 2029 के चुनाव का इंतजार करना चाहिए।

विपक्ष की मंशा स्पष्ट है। वह चाहता है कि देश में शांति न रहे और दुनिया में भारत की तुलना पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से हो। अगर किसी मुद्दे पर आपत्ति है तो उसे जनता के सामने रखना चाहिए या सुप्रीम कोर्ट में अपनी बात कहनी चाहिए।


राहुल गांधी घबराए हुए हैं- बृजेश पाठक

QuoteImage

#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "राहुल गांधी और पूरा INDI गठबंधन भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता से घबराए और डरे हुए हैं। वो अपनी संभावित हार को देखकर सिर्फ अनर्गल प्रलाप ही नहीं कर रहे हैं बल्कि विदेशी ताकतों के साथ हाथ मिलाकर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को लगातार बिगाड़ने का, उसको अस्थिर करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। देश का लोकतंत्र, भारत के युवा, सभी लोग प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं। आने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा फिर से सरकार बनाएगी..."— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2026


अखिलेश 26 नवंबर को जारी करेंगे सपा का चुनावी मेनिफेस्टो

समाजवादी पार्टी संविधान दिवस के मौके पर 26 नवंबर को अपना मैनिफेस्टो जारी करेगी। इसकी जानकारी खुद अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट पर दी है। अखिलेश यादव ने लिखा है कि सत्ताइस का संकल्प-पीडीए का प्रणपत्र, ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ ‘संविधान दिवस’ 26 नवंबर 2026 के लोकतांत्रिक पावन अवसर पर हम जारी करेंगे।


सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को कन्नौज की कार्यकारिणी भंग कर दी। PDA सम्मेलन में भीड़ नहीं जुटाने पर जिलाध्यक्ष कलीम खान समेत सभी पदाधिकारियों को हटा दिया है। अखिलेश का यह लोकसभा क्षेत्र है। यहां 16 अक्टूबर को सपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की मौजूदगी में PDA सम्मेलन हुआ था।


पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने कहा- ‘जननीति भारत’ से जुड़ने के इच्छुक लोग मोबाइल नंबर 90590 59193 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा janneetibharat.com वेबसाइट और divya@janneetibharat.com ई-मेल के जरिए भी संपर्क किया जा सकता है। पार्टी का नारा है- ‘राजनीति नहीं, जननीति। जहां जनता केंद्र में है।’


पूर्व IAS दिव्या ने पार्टी का मोबाइल नंबर, वेबसाइट और ईमेल आईडी जारी की

पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने रविवार को मिर्जापुर में संगठन के विस्तार और लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए संपर्क अभियान शुरू किया गया है। अपनी पार्टी 'जननीति भारत' से जुड़ने के लिए मोबाइल नंबर, आधिकारिक वेबसाइट और ई-मेल आईडी जारी की गई है।


मिर्जापुर में पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में कदम रखते हुए नई पार्टी ‘जननीति भारत’ का गठन किया है। नवरात्र में पार्टी की घोषणा के साथ ही उन्होंने खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया है।