भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षक भर्ती का मुद्दा अब एक बड़े और निर्णायक आंदोलन का रूप ले चुका है। प्रदेश में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है जब वर्ग-1, वर्ग-2 और वर्ग-3 के अभ्यर्थी एक साथ एकजुट होकर नीलम पार्क में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
इन युवाओं का सीधा आरोप है कि सरकार ने पात्रता और चयन परीक्षा के कड़े मापदंड तय किए, लेकिन परीक्षा पास करने के बावजूद पदों की संख्या इतनी कम है कि उन्हें नियुक्ति नहीं मिल पा रही है।