Select Date:

भोपाल के बड़े तालाब का सच आया सामने, रिकॉर्ड से ज्यादा निकला दायरा, गायब मिलीं एफटीएल मुनारें

Updated on 07-09-2026 05:16 PM

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत की गई। जांच के लिए दो विशेष टीमें मैदान में उतरीं। एक टीम ने आसमान से ड्रोन के जरिए तस्वीरें कैद कीं, तो दूसरी ने जमीन पर उतरकर ग्राउंड ट्रुथिंग की।

शुरुआती जांच में ही यह चौंकाने वाली बात सामने आई है कि तालाब का दायरा रिकॉर्ड में दर्ज सीमा से कहीं ज्यादा है। कई जगहों पर जलस्तर रिटेनिंग वॉल को भी पार कर चुका है, जिससे बड़े पैमाने पर हुए अतिक्रमण और सीमा चिह्नों (मुनारों) के गायब होने की पोल खुल गई है।

खानूगांव और हलालपुरा में गायब मिले सीमा चिह्न

  • जांच दल ने पहले दिन खानूगांव, कोहेफिजा, हलालपुरा स्थित फिजा फार्म, लैंडमार्क मैरिज गार्डन और चिरायु अस्पताल के पिछले हिस्से का निरीक्षण किया। खानूगांव क्षेत्र में जहां फुल टैंक लेवल (एफटीएल) की कई मुनारें होनी चाहिए थीं, वहां टीम को बमुश्किल सिर्फ एक मुनार नजर आई।
  • टीम ने श्मशान घाट, निर्माणाधीन क्रूज साइट और आर्मी स्पोर्ट्स एरिया का भी जायजा लिया। हलालपुरा के पीछे एफटीएल दायरे में औद्योगिक निर्माण जैसी गतिविधियां देखी गईं। वहीं, लैंडमार्क मैरिज गार्डन के पीछे करीब 6 फीट का भराव और पानी पाया गया, जबकि यहां से एफटीएल की मुनारें पूरी तरह से गायब थीं।

रिटेनिंग वॉल के ऊपर तक पहुंचा जलभराव

  • सर्वे के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि जलभराव उन चिन्हित पक्की संरचनाओं से काफी आगे निकल चुका है जिन्हें अंतिम सीमा माना जा रहा था। कई स्थानों पर पानी रिटेनिंग वॉल के ऊपर बहता मिला। हलालपुरा के फिजा फार्म में तो पक्के पुल के आगे तक तालाब का पानी पहुंच चुका है।
  • टीम ने इस जमीनी हकीकत को दर्ज कर लिया है, जिसका अब कागजी रिकॉर्ड, एफटीएल और ग्रीन बेल्ट के मानकों के साथ तकनीकी मिलान किया जाएगा। इसके अलावा, कर्बला पंप हाउस और सीरीन नदी के आसपास बड़े हिस्से में जलकुंभी और जलीय घास का फैलाव देखने को मिला।

ड्रोन गिरने से टूटी पंखुड़ी, बैरागढ़ में आज होगा सर्वे

  • खानूगांव और कोहेफिजा के आसपास एयरपोर्ट का नजदीकी क्षेत्र होने के कारण छोटे ड्रोन से सर्वे किया जा रहा था। इसी दौरान एक ड्रोन अचानक गिर गया, जिससे उसकी पंखुड़ी टूट गई। हालांकि, इस बाधा के बावजूद सर्वे का काम जारी रहा और टीम ने चिरायु अस्पताल तक के क्षेत्र का मुआयना किया।
  • इस महत्वपूर्ण जांच टीम में सर्वे विशेषज्ञ सुभाष सी. पांडे, याचिकाकर्ता राशिद नूर खान सहित नगर निगम, जिला प्रशासन, पर्यावरण मंत्रालय और मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीपीसीबी) के अधिकारी शामिल रहे। रविवार को तालाब के सिर्फ एक छोर की जांच पूरी हो सकी है। बैरागढ़, रातीबड़ और बिशनखेड़ी जैसे अहम इलाकों में सोमवार को सर्वे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.