Select Date:

ईरान में 29 लोगों को एक ही दिन फांसी:इनमें 2 अफगान नागरिक भी शामिल, हत्या, रेप और ड्रग्स की तस्करी के दोषी थे

Updated on 08-08-2024 05:39 PM

ईरान में बुधवार को 29 लोगों को फांसी की सजा दी गई। तेहरान के बाहर गेजलहसर जेल में 26 लोगों को और बाकी 3 लोगों को करज शहर की जेल में फांसी दी गई। AFP के मुताबिक नॉर्वे की एक ह्यूमन राइट संस्था ने ये दावा किया है।

जिन लोगों को फांसी दी गई उनमें दो अफगान नागरिक भी शामिल हैं। उन पर हत्या, नशीले पदार्थों की तस्करी और रेप के आरोप थे। अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी (HRANA) और सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स इन ईरान (CHRI) ने भी गेजलहसर जेल में कम से कम दो दर्जन लोगों को फांसी दिए जाने की पुष्टि की है।

ईरान पर बार-बार आरोप लगाया जाता है कि 2022 के विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों को भी मौत की सजा दी जा रही है, ताकि लोगों के बीच डर पैदा किया जा सके।

ईरान में फांसी की सजा के मामले बढ़े
ईरान से जुड़ी ह्यूमन राइट संस्था IHR के डायरेक्टर महमूद अमीरी मोगद्दम ने कहा कि इंटरनेशनल कम्युनिटी का इस पर अधिक ध्यान नहीं है। ईरान पर कोई दबाव नहीं है, इस वजह से आने वाले महीने में सैकड़ों लोगों को ईरानी सरकार फांसी दे सकती है। उन्होंने कहा कि 2009 के बाद ये पहली बार है जब एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में लोगों को फांसी दी जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले ह्यूमन राइट्स ग्रुप्स ने मंगलवार को ईरान में एक शख्स को फांसी दिए जाने की आलोचना की थी। शख्स को एक रिवोल्यूशनरी गार्ड की हत्या का दोषी पाया गया था। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उसे यातना देकर जुर्म कबूल कराया गया था।

फांसी की सजा पाने वाले शख्स का नाम गेलमरेजा रसाई है। महसा अमिनी की मौत के बाद ईरान में शुरू हुए प्रदर्शन से जुड़ा वो दसवां शख्स है जिसे फांसी दी गई।

महसा अमिनी की मौत के बाद ईरान में हुए थे प्रदर्शन
22 साल की कुर्द समुदाय की महसा अमिनी को 13 सितंबर 2022 को तेहरान में गिरफ्तार किया गया था। दरअसल उसने हिजाब नहीं पहना था। गिरफ्तारी के 3 दिन बाद, यानी 16 सितंबर को उसकी मौत हो गई। इसके बाद ईरान में प्रदर्शन शुरू हो गए थे, जिसे दबाने के लिए सरकार को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी।

ईरान में 2023 में सबसे ज्यादा ईरान में 834 लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई थी। ये पिछले साल की तुलना में 43% ज्यादा था। यरूशलम पोस्ट के मुताबिक ईरान में जनवरी से जुलाई 2024 तक 300 से ज्यादा लोगों को फांसी दी गई है।

एमनेस्टी के मुताबिक साल 2023 में चीन, ईरान, सऊदी अरब, सोमालिया और अमेरिका में सबसे ज्यादा लोगों को मौत की सजा सुनाई गई। ईरान के बाद सऊदी अरब में सबसे अधिक 172 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई। एमनेस्टी दावा करता है कि चीन में सबसे अधिक लोगों को मौत की सजा दी जाती है, लेकिन इससे सही साबित करने के लिए उसके पास कोई आंकड़ा नहीं है।

मौत की सजा खत्म करने वाले देशों में बढ़ोतरी
BBC की रिपोर्ट के मुताबिक साल 1991 में 48 देश ऐसे थे जहां मौत की सजा का प्रावधान नहीं था। 2023 में ये आंकड़ा बढ़कर 112 हो गई। 9 देश ऐसे हैं जहां सिर्फ गंभीर जुर्म के लिए मौत की सजा दी जाती है। 23 देश ऐसे हैं जहां मौत की सजा का प्रावधान है मगर पिछले एक दशक में किसी को मौत की सजा नहीं दी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
 27 April 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
Advt.