Select Date:

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले 5 खिलाड़ी, इस नंबर पर हैं लियोनेल मेसी

Updated on 23-06-2026 01:30 PM
फीफा वर्ल्ड कप 2026 कई मायनों से एतिहासिक टूर्नामेंट बनता जा रहा है। पहली बार 48 टीमें फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर साथ आईं। जिससे मुकाबलों का रोमांच और ज्यादा बढ़ गया है। इसी बीच अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। मेसी अब वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम 28 मैचों में 18 गोल दर्ज हैं। आइए जानतें हैं इस सूची के टॉप-5 में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं।

लियोनेल मेसी

लियोनेल मेसी ने अपना पहला वर्ल्ड कप 2006 में खेला था। जहां उन्होंने एक गोल किया था। इसके बाद 2010 में वह गोल नहीं कर सके। लेकिन 2014 में चार गोल दागकर अर्जेंटीना को फाइनल तक पहुंचाया। 2018 में उनके खाते में एक गोल आया। जबकि 2022 में उन्होंने सात गोल करके अपनी टीम को विश्व चैंपियन बनाया। 2026 वर्ल्ड कप में भी मेसी शानदार फॉर्म में हैं और अब तक पांच गोल कर चुके हैं। इस लिहाज से उन्होंने 28 मैचों में 18 गोल कर दिए हैं।

मिरोस्लाव क्लोज

जर्मनी के पूर्व स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोज 12 साल तक वर्ल्ड कप इतिहास के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 24 मुकाबलों में 16 गोल दागे और जर्मनी को कई यादगार जीत दिलाईं। क्लोज ने 2002 और 2006 वर्ल्ड कप में पांच-पांच गोल किए। जबकि 2010 में चार और 2014 में दो गोल दर्ज किए। 2006 में उन्होंने गोल्डन बूट भी जीता था। उनकी निरंतरता और बड़े मैचों में प्रदर्शन उन्हें फुटबॉल इतिहास के महानतम स्ट्राइकरों में शामिल करता है।

किलियन एम्बाप्पे

फ्रांस के स्टार फॉरवर्ड किलियन एम्बाप्पे ने वर्ल्ड कप इतिहास में बेहद कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली है। उन्होंने सिर्फ 16 मैचों में 16 गोल दागे हैं और उनका गोल प्रति मैच औसत 1.00 है, जो इस सूची में शामिल खिलाड़ियों में सबसे शानदार है। एम्बाप्पे ने 2018 में चार, 2022 में आठ और 2026 वर्ल्ड कप में अब तक दो गोल किए हैं। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए वह भविष्य में सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

रोनाल्डो

ब्राजील के दिग्गज स्ट्राइकर रोनाल्डो वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने 19 मैचों में 15 गोल दागे और लंबे समय तक सर्वाधिक वर्ल्ड कप गोल का रिकॉर्ड अपने नाम रखा। 2002 वर्ल्ड कप उनके करियर का सबसे यादगार टूर्नामेंट रहा। जिसमें उन्होंने8 गोल कर ब्राजील को चैंपियन बनाया और गोल्डन बूट भी जीता।

गर्ड मुलर

जर्मनी के महान स्ट्राइकर गर्ड मुलर वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे धाकड़ गोल स्कोररों में से एक रहे हैं। उन्होंने केवल 13 मैचों में 14 गोल दागे। 1970 वर्ल्ड कप में म्यूलर ने 10 गोल कर गोल्डन बूट अपने नाम किया था। इसके बाद 1974 में चार गोल करते हुए उन्होंने पश्चिम जर्मनी को विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
 22 July 2026
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
Advt.