4G को नया जीवन
एंट्री-लेवल 5G फोन महंगे होने के कारण कई ब्रैंड्स ने फिर से 4G मॉडल बाजार में उतार दिए हैं। इससे इस तिमाही में 4G फोन की हिस्सेदारी बढ़कर 11.1% हो गई है। हालांकि, जानकारों का कहना है कि यह सिर्फ तब तक है जब तक 4G फोन का पुराना स्टॉक खत्म नहीं हो जाता। इसके बाद ग्राहकों के पास महंगे 5G फोन खरीदने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।इस मंदी का असर चीनी ब्रैंड्स पर भी पड़ा है। वीवो की बिक्री 13.9%, शाओमी की 10% और रियलमी की 14.2% गिर गई है। सबसे ज्यादा गिरावट iQoo में देखी गई, जिसकी बिक्री 61% तक कम हुई है। आने वाले त्योहारों के सीजन में कीमतें और बढ़ सकती हैं क्योंकि पुरानी सस्ती इन्वेंट्री खत्म हो रही है।


