हिमाचल में बढ़ गई पेट्रोल और डीजल की कीमत, पड़ोसी राज्यों से महंगा है या सस्ता? देखिए आज का रेट
Updated on
12-08-2026 03:55 PM
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल आज से महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर 60 पैसे का 'अनाथ और विधवा सेस'लगाया है। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी शिमला में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 103.25 रुपये प्रति लीटर हो गई है जबकि डीजल की कीमत 95.21 रुपये पहुंच गई है। देश के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल पर वैट की दर अलग-अलग है। इसलिए कीमत में भी अंतर है।
हिमाचल की तुलना में चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल सस्ते हैं। शहर में पेट्रोल की कीमत 101.51 रुपये है जबकि डीजल की कीमत 89.47 है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश के एक पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के देहरादून में पेट्रोल की कीमत 100.55 रुपये है जबकि डीजल की कीमत 95.93 रुपये है। इस तरह उत्तराखंड में पेट्रोल हिमाचल से सस्ता है लेकिन डीजल महंगा है।
जम्मू और लेह में कीमत
हिमाचल से लगे जम्मू में पेट्रोल की कीमत 104.13 रुपये है जबकि डीजल की कीमत 92.81 रुपये है। इसी तरह लेह में पेट्रोल 108.78 रुपये और डीजल 93.91 रुपये है। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 101.89 रुपये है जबकि डीजल 95.36 रुपये लीटर है।
कबसे नहीं बदला रेट
28 फरवरी को शुरू हुए ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने मई में चार बार पेट्रोल और डीजल में इजाफा किया। हालांकि 25 मई के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने हाल में संसद में कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय करने में उसकी सीधे तौर पर कोई भूमिका नहीं है और इसका फैसला सरकारी तेल कंपनियां करती हैं।
कच्चा तेल फिर उछला
इस बीच कच्चे तेल की कीमत में आज फिर तेजी आई है। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से पिछले कुछ दिनों से कच्चा तेल महंगा हुआ है। ब्रेंट क्रूड अभी 0.92 फीसदी तेजी के साथ 89.73 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 1.08 फीसदी यानी करीब 90 सेंट की तेजी के साथ 84.10 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
नई दिल्ली: सरकार ने SC/ST (प्रिवेंशन ऑफ एट्रोसिटीज) एक्ट को और मजबूत करने का फैसला किया है। इसे बेहतर ढंग से लागू करने के लिए स्पेशल पुलिस स्टेशन और कोर्ट…
नई दिल्ली: प्राइवेट और सरकारी हेल्थकेयर के खर्च में बहुत ज्यादा फर्क है। लोकल सर्किल्स के एक नए सर्वे के नतीजों से इसका पता चलता है। इसके मुताबिक, प्राइवेट हॉस्पिटल…
नई दिल्ली: अमेरिकी डॉलर के हिसाब से किसी भी अर्थव्यवस्था का आकार कई चीजों पर निर्भर करता है। इनमें नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ रेट और करेंसी एक्सचेंज रेट जैसी चीजें शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। लेकिन जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 3 फीसदी उछल गया। कंपनी ने घोषणा…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल फरवरी में खत्म हो रहा है और उन्होंने कंपनी…