Select Date:

74 लाख खर्च, नहीं सुधरा भोपाल के व्यापम चौराहा से नूतन कॉलेज के बीच का ब्लैक स्पॉट

Updated on 31-08-2026 12:18 PM

भोपाल: राजधानी की सड़कों पर हादसों को रोकने के नाम पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में सरकारी बजट को ठिकाने लगाने का बड़ा खेल सामने आया है। व्यापम चौराहे से नूतन कालेज के बीच दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पाट को खत्म करने के लिए 74.40 लाख रुपये मंजूर किए गए थे।

विभाग के रिकार्ड में 600 मीटर डिवाइडर का निर्माण 100 प्रतिशत पूरा दिखाकर भुगतान भी कर दिया गया, लेकिन मौके पर महज 100 से 150 मीटर का ही काम हुआ है। कागजों में काम फुल और जमीन पर अधूरा छोड़कर जनता के पैसों की खुली बर्बादी की गई है।

ब्लैक स्पॉट बरकरार

  • नवदुनिया की जमीनी पड़ताल में सामने आया कि निर्माण कार्य सरोजिनी नायडू कालेज स्थित भगिनी निवेदिता प्रतिमा से छह नंबर रोड स्थित विधायक कार्यालय तक ही सीमित रहा।
  • विभागीय सूत्र बताते हैं कि इसके आगे डिवाइडर बनाने का काम रसूखदार नेताओं के दबाव में रुकवा दिया गया। नतीजतन जिस ब्लैक स्पाट को खत्म करने के लिए 74 लाख से ज्यादा का बजट फूंका गया, वहां आज भी हादसों का खतरा जस का तस बना हुआ है।

बिना प्लानिंग काम

पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों की तुगलकी कार्यप्रणाली का आलम यह रहा कि व्यापम चौराहे से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (यूएडीडी) कार्यालय तक पहले डिवाइडर का निर्माण किया गया, फिर कुछ ही दिनों में उसे तुड़वाकर सड़क पुरानी स्थिति में कर दी गई। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि जब डिवाइडर तोड़ना ही था, तो लाखों रुपये किसके इशारे पर बर्बाद किए गए।

यूएडीडी कार्यालय के सामने डिवाइडर बनाया गया था, जिस बाद में तोड़ दिया गया। उसके बाद सड़क पर सीमेंट करके रिपेयर कर दी गई, बाकी यह भी एक ब्लैक स्पाट है।

फाइलों में खेल: 100 प्रतिशत भौतिक प्रगति दर्ज

  • 1 अगस्त 2025 स्वीकृति दिनांक
  • 11 फरवरी 2026 जारी हुआ वर्क आर्डर
  • 10 अप्रैल 2026 पहली तय समय सीमा
  • 30 जून 2026 को पूरा हो काम
  • 0.60 किमी भौतिक प्रगति के साथ कार्य पूर्ण दर्ज

दोबारा सर्वे कराया जाएगा

ठेकेदार को उतना ही भुगतान हुआ है, जितना उसने काम किया है। यूएडीडी कार्यालय और विधायक कार्यालय के सामने कुछ दिक्कतें आई हैं, इस वजह से वहां दोबारा सर्वे कराया जाएगा। 

एससी वर्मा, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.