Select Date:

जल्दबाजी में एसी कोच में चढ़ी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला, टीटीई ने मुंह पर मारा मुक्का, टूट गए दांत; FIR दर्ज

Updated on 09-05-2026 11:41 AM

भोपाल। कुशीनगर एक्सप्रेस छूट न जाए, इससे घबराकर जनरल टिकट लिए एक बुजुर्ग महिला एसी कोच में सवार हो गई। यह देख कोच में मौजूद टीटीई भड़क गया। उसने बुजुर्ग महिला यात्री से विवाद शुरू करते हुए हमला कर दिया, जिसमें उसने महिला के मुंह में मुक्का मार दिया तो उसके दांत टूट गए। घटना के बाद पीड़ित महिला ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर पुलिस ने टीटीई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला यात्री 75 वर्षीय सुशीला देवी ने जीआरपी थाना पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि वह 6 मई को नर्मदापुरम से भोपाल आने के लिए कुशीनगर एक्सप्रेस में सवार हुई थीं। ट्रेन चलने लगी तो वह जल्दबाजी में एसी कोच में सवार हो गईं। इस पर ट्रेन में मौजूद टीटीई नदीम खान भड़क गया, जबकि उन्होंने धीरे-धीरे स्लीपर कोच में जाने तक का बोल दिया था। इसके बाद भी टीटीई नहीं माना और मारपीट शुरू करते हुए मुंह में मुक्का मार दिया, जिससे उनके दांत टूट गए।

पुलिस को दी मामले की जानकारी

इस पर महिला ने अपने बेटे को जानकारी दी और बाद में जीआरपी थाने पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम बताया। पुलिस ने टीटीई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर नोटिस जारी किया है। वहीं टीटीई नदीम खान ने मारपीट के आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि किसी भी प्रकार की मारपीट नहीं हुई है।

अधिकारियों का क्या कहना

एमएस सोमवंशी, जीआरपी थाना प्रभारी, रानी कमलापति स्टेशन का कहना है कि कुशीनगर एक्सप्रेस में सवार महिला यात्री सुशीला देवी ने टीटीई के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर नोटिस जारी किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.