एक हिंदू के सामने 90 हजार फौजियों ने सरेंडर किया, नाक कटवा दी... पाकिस्तान के सबसे बड़े मुस्लिम नेता का मुल्ला मुनीर पर बड़ा हमला
Updated on
27-11-2025 01:29 PM
इस्लामाबाद: पहलगाम में आतंकी हमला करवाने के पीछे पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर की मंशा ही घरेलू राजनीति में सेना विरोधी लहर को शांत करना था। असीम मुनीर भारत के साथ संघर्ष कर इसमें कामयाब भी रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान में एक बार फिर से आर्मी के खिलाफ आवाजें उठने लगी हैं। पाकिस्तान के सबसे बड़े राजनीतिक धार्मिक नेता मौलाना फजलुर रहमान ने पाकिस्तान की सेना पर सीधा हमला बोला है। जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने नाकामियों को लेकर पाकिस्तान की सेना को बेइज्जत कर दिया है।
मौलाना फजलुर रहमान ने कहा कि 'इतिहास सबको पता है कि कैसे एक हिन्दू के सामने 90 हजार से ज्यादा फौजियों ने सरेंडर कर दिया था।' उन्होंने कहा कि "पाकिस्तान की सेना का योगदान, पाकिस्तान को तोड़ने में ना, ना कि बनाने में।" उन्होंने कहा कि "सन 1971 में 90 हजार से ज्यादा फौजी एक हिन्दू के सामने सरेंडर हुए और हमारी नाक काट दी।" मौलाना फजलुर रहमान जब मंच से सेना की इज्जत उतार रहे थे, उस वक्त वहां मौजूद लोग सेना के लिए 'शर्म करो, शर्म करो' के नारे लगा रही थी।
मौलाना रहमान ने पाक फौज की इज्जत उतारी मौलाना फजलुर रहमान ने इस दौरान कहा कि देश की फौजी लीडरशिप अब भी जनता के सामने झूठी तस्वीर पेश करने की कोशिश करती है, लेकिन हकीकत यह है कि जनता सब कुछ जानती और समझती है। मौलाना रहमान ने 1971 के युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि, पाकिस्तानी सेना उस समय भारतीय सेना के सामने इस कदर हार गई थी कि आज भी देशवासियों के लिए वह एक गहरे घाव की तरह है। उन्होंने कहा, "90,000 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक एक हिंदू कमांडर के सामने हथियार डाल चुके थे, इससे बड़ी बेइज्जती और क्या हो सकती है?"
मौलाना फजलुर रहमान ने आगे कहा कि देश की मौजूदा आर्थिक और राजनीतिक गिरावट के लिए भी सेना का दखल जिम्मेदार है। उनके मुताबिक, सेना ने जिस तरह सत्ता और नीतियों में दखल देकर देश के लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर किया है, उसका खामियाजा आज पूरा देश भुगत रहा है। आपको बता दें कि 1971 की लड़ाई में भारत के सामने पाकिस्तान की बेशर्म हार हुई थी। भारतीय सेना के आगे पाकिस्तान सेना के 93 हजार सैनिकों ने सरेंडर कर दिया था। इस युद्ध में पाकिस्तान की हार के बाद बांग्लादेश का निर्माण हुआ था।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…