इजरायल-ईरान तनाव
86 साल के खामेनेई 1989 से सुप्रीम लीडर हैं। वह देश के सभी मामलों पर आखिरी अधिकार रखते हैं। ऐसे में ये माना जाता है कि ईरान में उनके रहते हुए किसी तरह के सत्ता परिवर्तन की कोशिश बहुत मुश्किल है। इसके चलते अमेरिका और इजरायल पर अयातुल्लाह खामेनई की हत्या की कोशिश के आरोप लगते रहे हैं।ईरान के परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे पर इजरायल और अमेरिका आक्रामक हैं। इस साल जून में इजरायल और अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाकर भीषण हमले किए थे। इजरायल और ईरान के बीच 24 जून से सीजफायर लागू है। हालांकि सीजफायर के बावजूद दोनों देशों में तनातनी देखी जा रही है।


