भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह उन्होंने नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट की थी। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष और खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर चुके हैं।
नरगीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ लंबी बैठक की थी। प्रदेश प्रभारी डा.महेंद्र सिंह और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भोपाल में रविवार को विभिन्न लोगों से मेल-मुलाकात की। दतिया उपचुनाव में पराजय के बाद भाजपा में राजनीतिक हलचल है। प्रदेश के नेताओं की पिछले एक माह में केंद्रीय नेतृत्व से मेल-मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।