इमरान खान को लेकर चल रही अटकलों पर पाकिस्तान सरकार ने तोड़ी चुप्पी, बताया पूर्व PM का हाल, जेल प्रशासन का भी आया बयान
Updated on
27-11-2025 01:32 PM
इस्लामाबाद: इमरान खान को लेकर पाकिस्तान में फैली अफवाहों को लेकर रावलपिंडी स्थिति आदियाला जेल प्रशासन ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। जेल प्रशासन ने कहा है कि इमरान खान पूरी तरह स्वस्थ हैं और जेल में ही हैं। जेल प्रशासन ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि इमरान खान को खराब स्वास्थ्य की वजह से कहीं और शिफ्ट कर दिया गया है। जियो न्यूज के मुताबिक, रावलपिंडी जेल के अधिकारियों ने एक बयान में कहा है कि "अदियाला जेल से उनके ट्रांसफर की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें पूरा मेडिकल अटेंशन मिल रहा है।"
जेल अधिकारियों ने आगे साफ किया है कि उनकी सेहत के बारे में अटकलें बेबुनियाद हैं और इस बात पर जोर दिया कि PTI के फाउंडर की सेहत का ध्यान रखा जा रहा है। आपको बता दें कि इमरान खान, जो अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं, उन्हें अप्रैल 2022 में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से हटा दिया गया था। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार से लेकर आतंकवाद तक कई मामलों में मुकदमा दर्ज है और कुछ मामलों में सजा भी सुनाई गई है।
इमरान खान को फाइव स्टार सुविधाएं- ख्वाजा आसिफ दूसरी तरफ पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि इमरान खान को जेल के अंदर फाइव स्टार सुविधाएं मौजूद हैं। उन्हें फाइव स्टार होटलों जैसा खाना दिया जाता है और उन्हें पूरा आराम मिल रहा है। जबकि उनके समर्थकों की तरफ से बार बार आरोप लगाया जाता रहा है, कि उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है या उनकी स्वास्थ्य स्थिति खराब है, लेकिन जेल प्रशासन ने एक बार फिर कहा है कि उनको लेकर फैलाई जा रही बातों में कोई सच्चाई नहीं है। पिछले कुछ महीनों में यह पहली बार नहीं है, जब इमरान खान की जेल में खराब हालत होने या मौत की खबरें सामने आई हों। लेकिन हर बार जेल प्रशासन ने ऐसी रिपोर्ट्स के अफवाह करार दिया है।
ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि "उनके लिए जो खाना आता है, उसका मेन्यू देखो, यह तो फाइव-स्टार होटल में भी नहीं मिलता।" ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि PTI फाउंडर के पास टेलीविजन है और वह अपनी पसंद का कोई भी चैनल देख सकते हैं। उन्होंने कहा, "उनके लिए एक्सरसाइज करने की मशीनें भी हैं।" वहीं उन्होंने इमरान खान से अपने जेल जाने की तुलना की और कहा कि "हम ठंडे फर्श पर सोए, जेल का खाना खाया और जनवरी में हमारे पास सिर्फ दो कंबल थे और गर्म पानी नहीं था।" उन्होंने याद करते हुए कहा कि उस समय के सुपरिटेंडेंट, असद वराइच ने खुद उनके सेल से गीजर हटवाया था। ख्वाजा आसिफ ने आगे दावा किया कि PTI फाउंडर को एक डबल बेड और "एक वेलवेट गद्दा" दिया गया है।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…