Select Date:

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत होगी कार्यों की समीक्षा, CM मोहन यादव सीधे फील्ड में जाकर सुन रहे लोगों की समस्याएं

Updated on 30-08-2026 12:57 PM
भोपाल। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सभी निरीक्षण एवं निगरानी कार्यों की समीक्षा खुद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव करेंगे। वह विभागवार तो समीक्षा करेंगे ही, जिला व संभागवार समीक्षा भी की जाएगी। मुख्यमंत्री के प्रभार वाले इंदौर संभाग में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सभी निरीक्षण और निगरानी परख ऐप के माध्यम से ऑनलाइन शुरू कर दी गई है।

इंदौर संभाग के कमिश्नर भास्कर लाक्षाकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को इसका प्रशिक्षण भी दिलाया है। अभियान की रिपोर्ट और फॉलोअप रिपोर्ट भी परख ऐप के माध्यम से होगी। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य है कि अधिकारियों के कामकाज की निगरानी केवल निरीक्षण तक ही सीमित न रहे, बल्कि ऐप के माध्यम से भी की जा सके।

चार जिलों में हो चुकी समीक्षा

इधर, मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव अब तक मध्य प्रदेश के चार जिलों में जाकर सीधे जनता के बीच सुशासन और विकास कार्यों का जमीनी निरीक्षण और समीक्षा कर चुके हैं। इस अभियान की शुरुआत सात अगस्त से हुई थी। हर शुक्रवार को मुख्यमंत्री स्वयं एक जिले में पहुंचकर बंद कमरों के बजाय सीधे फील्ड में जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं।

विभिन्न सरकारी संस्थाओं का औचक निरीक्षण

छिंदवाड़ा (प्रथम दौरा - सात अगस्त) निरीक्षण: अभियान के पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा जिले से इस मुहिम की शुरुआत की। उन्होंने सरकारी योजनाओं की जमीनी समीक्षा की और आम जनता से सीधा संवाद किया।

बड़वानी (दूसरा दौरा - 14 अगस्त) निरीक्षण: दूसरे चरण में उन्होंने बड़वानी जिले का दौरा किया। यहां उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया, फील्ड विजिट की और जनता से सीधे जुड़कर उनकी लंबित शिकायतों का निवारण किया। लापरवाही मिलने पर कुछ अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई भी की गई।

टीकमगढ़ (तीसरा दौरा - 21 अगस्त) निरीक्षण: तीसरे शुक्रवार को मुख्यमंत्री टीकमगढ़ जिले पहुंचे। यहां उन्होंने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।

अस्पताल के ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर, लैब, ट्रॉमा सेंटर और इमरजेंसी वार्ड की व्यवस्थाएं देखीं। पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कुपोषित बच्चों की माताओं से भेंट की और मरीजों का हालचाल जाना।

बालाघाट (चौथा दौरा - 29 अगस्त) निरीक्षण: रक्षाबंधन पर्व के कारण मुख्यमंत्री का इस बार का दौरा शनिवार को बालाघाट जिले में आयोजित किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.