माउंट एवरेस्ट पर आया भयंकर बर्फीला तूफान, तिब्बत की ढलानों पर फंसे 1000 पर्वतारोही, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Updated on
06-10-2025 12:42 PM
ल्हासा: माउंट एवरेस्ट पर भीषण बर्फीले तूफान के बाद लगभग 1000 ट्रेकर्स तिब्बत की ढलान की तरफ फंस गए हैं। जमीन से लगभग 16000 फीट ऊपर स्थित शिविरों तक पहुंचने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। बर्फ को हटाने और सड़कों को साफ करने के लिए बचाव दल और सैकड़ों स्थानीय ग्रामीणों को तैनात किया गया है। बर्फीले तूफान के चलते कुछ तंबुओं को नुकसान पहुंचा है। कुछ लोग कड़ाके की ठंड के चलते हाइपोथर्मिया के शिकार हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक किसी की मौत की जानकारी नहीं है।
अब तक 350 लोगों का हुआ रेस्क्यू
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एवरेस्ट के पूर्वी सिरे की ओर जाने वाली कर्मा घाटी में शुक्रवार शाम को तेज बर्फबारी शुरू हो गई जो शनिवार तक जारी रही। इससे सैकड़ों पर्वतारोही फंस गए। स्थानीय मीडिया ने शुरुआत में बताया था कि लगभग 1000 ट्रेकर्स इलाके में फंसे हुए हैं। सोमवार को चीन के सरकारी मीडिया ने बताया कि 350 लोगों को निकाला गया है, जबकि लगभग 200 लोगों से संपर्क किया गया है।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि भारी बर्फबारी के चलते शनिवार से एवरेसट क्षेत्र में टिकटों की बिक्री और प्रवेश निलंबित कर दिया गया है। पिछले सप्ताह चीन में घरेलू पर्यटकों की संख्या में तेजी आई है। देश में इस समय राष्ट्रीय दिवस की एक सप्ताह की छुट्टी चल रही है, जिसे गोल्डन वीक के नाम से जाना जाता है। ट्रेकर्स के फंसने की घटना इस क्षेत्र में कई दिनों से जारी चरम मौसम के बीच हुई है। पड़ोसी देश नेपाल में शुक्रवार से भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ में कम से कम 47 लोगों की मौत हो चुकी है।
सबसे सुरक्षित मौसम में आया तूफान
8849 मीटर की ऊंचाई पर एवरेस्ट दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है। हर साल कई लोग इस चोटी पर चढ़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन इसे बेहद खतरनाक माना जाता है। अक्तूबर का महीना एवरेस्ट और उसके आसपास के इलाकों में हाइकिंग के लिए सबसे सुरक्षित माना जाता है, जब तापमान सामान्य और आसमान साफ रहता है। लेकिन हाइकर्स और गाइड शुक्रवार शाम को शुरू हुए बर्फीले तूफान से हैरान रह गए। कुदांग टाउनशिप में सुरक्षित निकाले गए एक हाइकर ने रॉयटर्स को बताया कि पहाड़ों में बहुत ज्यादा बारिश और ठंड थी और हाइपरथर्मिया का खतरा बहुत ज्यादा था।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…