अभिषेक शर्मा की रिकॉर्ड तोड़ पारी, सूर्यकुमार को खास मामले में पछाड़ा, रोहित-विराट के क्लब में की एंट्री
Updated on
02-07-2026 12:32 PM
नई दिल्ली: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फुल मेंबर देशों के खिलाड़ियों में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के जड़ने का कारनामा कर दिखाया है। अभिषेक ने महज 785 गेंदों में अपने 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय छक्के पूरे किए। उन्होंने इस मामले में सूर्यकुमार यादव का पीछे छोड़ दिया। जिन्होंने 1007 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे।
अभिषेक शर्मा के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 जुलाई को चेस्टर ली स्ट्रीट में भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला गया। आयरलैंड से हार के बाद टीम इंडिया के ऊपर वापसी करने का दबाव था। लेकिन अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी में कोई दबाव देखने को नहीं मिला। उन्होंने 24 गेंदों में 59 रन कि विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में 4 छक्के शामिल थे। जिसमें से पारी के चौथे ओवर में उन्होंने तीसरा सिक्स लगाते ही टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
दिग्गजों को छोड़ा पीछे
अभिषे शर्मा ने 785 गेंदों में 100 छक्के जड़कर वेस्टइंडीज के एविन लुइस को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने 789 गेंदों में यह कारनामा कर दिखाया था। सूची में तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के फिन एलन हैं, जिन्होंने 871 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए। चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड हैं। जिन्होंने 931 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की। न्यूजीलैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो 963 गेंदों के साथ पांचवें स्थान पर हैं, जबकि भारत के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 1007 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए और इस सूची में छठे स्थान पर हैं।
100 छक्के लगाने वाले 5वे भारतीय बने
इसके साथ ही आपको बता दें कि अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के लगाने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज भी बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि रोहित शर्मा (205), सूर्यकुमार यादव (179), हार्दिक पांड्या (126) और विराट कोहली (124) ने हासिल की थी। अभिषेक जिस अंदाज में खेलते हैं उन्होंने नए सिक्सर किंग का खिताब अपने नाम कर लिया है।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…