डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान-पाकिस्तान में जंग जैसे हालात, दोनों देशों ने भेजी तोपें, बदले की आग में जल रहा तालिबान, कभी भी युद्ध!
Updated on
26-11-2025 01:48 PM
काबुल/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात अफगानिस्तान के खोस्त, पक्तिका समेत चार राज्यों में भीषण ड्रोन हमले किए हैं। जिनमें कम से कम 9 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। पाकिस्तानी सेना के हमले में कई लोगों के घायल होने की भी रिपोर्ट है। इस हमले के बाद तालिबान की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में इस्लामिक कानून के तहत पाकिस्तान से बदला लेने की कसम खाई गई है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाग मुहाजिद ने कहा है कि पाकिस्तान, इस्लामिक तरीके से पाकिस्तान से बदला लेगा।
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक डूरंड लाइन, जो पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच विवादित बॉर्डर है, और जिसे तालिबान मान्यता नहीं देता है, वहां भारी तनाव है।दोनों देशों ने अपने फ्रंटलाइन चेक पोस्ट पर भारी तोपें भेज दी हैं। सूत्रों के हवाले से CNN-News18 की रिपोर्ट में बताया गया है, कि दोनों तरफ से सेना के जवानों की तेज मूवमेंट की खबर है, जिससे दोनों देशों के बीच अस्थाई युद्धविराम टूटने की आशंका बढ़ गई है।
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर भारी तनाव रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान सेना के ड्रोन को चमन-स्पिन बोल्डिक, अंगूर अड्डा, कुर्रम-नंगहार और तोरखम समेत कई सेक्टर में हवाई निगरानी करते देखा गया है, जिससे बड़े पैमाने पर मिलिट्री लड़ाई की आशंका बढ़ गई है। इंटेलिजेंस रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों देश संभावित टकराव की तैयारी कर रहे हैं और हालात अभी भी अस्थिर बने हुए हैं। खास बॉर्डर पोस्ट पर भारी आर्टिलरी की तैनाती टकराव के लिए गंभीर तैयारी का इशारा करती है। सूत्रों ने बताया है कि दोनों ही देश फुल स्केल युद्ध की तैयारी कर रहे हैं।पिछले कुछ हफ्तों में डूरंड लाइन पर लगातार संघर्ष हुई हैं। गोलीबारी देखने को मिली है, खासकर कुर्रम और नंगहार जैसे इलाकों में काफी ज्यादा तनाव है। वहीं, बड़े पैमाने पर सैनिकों की तैनाती और निगरानी ऑपरेशन से संकेत मिल रहे हैं कि पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान, दोनों एक बड़ी लड़ाई में फंस सकते हैं। चमन-स्पिन बोल्डिक और तोरखम जैसे स्ट्रेटेजिक रूप से जरूरी पॉइंट्स समेत कई सेक्टर्स को बहुत ज्यादा हाई अलर्ट पर रखा गया है। खबर है कि पाकिस्तानी और अफगान अधिकारियों ने इमरजेंसी प्रोटोकॉल एक्टिवेट कर दिए हैं और हालात को और बिगड़ने से रोकने के लिए और फोर्स भेज दी है। सीमा पर आम लोगों का दिखना बंद हो गया है।
डिप्लोमेटिक बातचीत भी हो चुकी हैं नाकाम पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि उन्हें अब तालिबान से कोई उम्मीद नहीं है। दूसरी तरफ पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच डिप्लोमेटिक बातचीत भी करीब करीब बंद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों देशों के पास भारी हथियार होने और तनाव होने की वजह से डूरंड लाइन पर किसी भी समय पूरी तरह से लड़ाई शुरू हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है, क्योंकि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच किसी बड़े संघर्ष से सिर्फ ये दो देश ही नहीं, बल्कि पूरा दक्षिण और मध्य एशिया अस्थिर हो सकता है। डिफेंस एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं कि यदि दोनों पक्षों के बीच बातचीत जल्द बहाल नहीं हुई, तो दुरंड लाइन एक बार फिर युद्ध का मैदान बन सकती है।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…