बांग्लादेश, नेपाल के बाद Gen Z ने मेडागास्कर में गिराई सरकार, 'तख्तापलट' के बाद आनन-फानन में देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति
Updated on
14-10-2025 12:49 PM
अंटानानारिवो: युवाओं के भारी विरोध प्रदर्शनों के चलते मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना ने देश छोड़ दिया है। बांग्लादेश और नेपाल के बाद जेनरेशन जेड के विरोध के चलते पद से हटने वाले एंड्री सबसे नए नेता हैं। कथित तौर पर एक फ्रांसीसी सैन्य विमान में एंड्री राजोइलिना ने देश छोड़ा है। अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित द्वीपीय देश मेडागास्कर में बिजली-पानी की कमी और महंगाई के मुद्दे पर युवा बीते महीने सड़कों पर उतरे थे। बीते दिनों में ये प्रदर्शन हिंसक हो गए। खासतौर से राजधानी अंटानानारिवो में जोरदार प्रदर्शन और हिंसा के बाद राष्ट्रपति को देश छोड़ने को मजबूर होना पड़ा है।
मेडागास्कर की संसद में विपक्ष के नेता सितेनी रैंड्रियानासोलोनियाको ने रविवार को राजोइलिना के देश छोड़कर चले जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सेना की यूनिट के प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल होने के बाद राजोइलिना ने ये फैसला लिया।। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति कार्यालय के कर्मचारियों ने राष्ट्रपति के देश छोड़कर चले जाने की बात बताई है। हालांकि राजोइलिना कहां गए हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
मेरी जान को खतरा था: राष्ट्रपति
मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना ने कहा है कि सैन्य विद्रोह के बाद देश में उनकी जान को खतरा था। इसलिए उन्होंने देश छोड़ दिया है। एंड्री ने देश छोड़ने के बाद सोमवार देर रात अज्ञात स्थान से राष्ट्रीय टीवी पर देश को संबोधित किया। उन्होंने अपने देश छोड़कर जाने के बारे में बताया लेकिन राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने की घोषणा नहीं की।
मेडागास्कर में 25 सितंबर को पानी और बिजली की कटौती के विरोध में प्रदर्शन शुरू हुए थे। इसके बाद से जेन जेड के नेतृत्व में सरकार विरोधी प्रदर्शन लगातार जारी हैं। इन प्रदर्शनों की स्थिति तब गंभीर हो गई, जब शनिवार को एक विशिष्ट सैन्य इकाई भी विरोध प्रदर्शनों में शामिल हो गई। इसके एक दिन बाद रविवार को राष्ट्रपति ने देश छोड़ दिया था।
कैसे निकले, इस पर संदेह
देश छोड़ने के बाद राष्ट्रपति एंड्री ने अपने भाषण में कहा कि मुझे अपने जीवन की रक्षा के लिए सुरक्षित स्थान खोजने पर मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने यह नहीं बताया कि वह मेडागास्कर में कहां रह रहे थे और कैसे निकले हैं। उनके फ्रांस के सैन्य विमान से देश से बाहर जाने से जुड़ी रिपोर्ट पर फ्रांस के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…