Select Date:

नेमार के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी संन्यास के संकेत दिए, बोले फीफा वर्ल्ड कप 2026 होगा आखिरी

Updated on 06-07-2026 01:19 PM
नई दिल्ली: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए फीफा वर्ल्ड कप 2026 आखिरी टूर्नामेंट होने वाला है। स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 की भिड़ंत से पहले रोनाल्डो ने अपने शानदार करियर के अंत को लेकर बात की। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा विश्व कप उनका आखिरी होने वाला है। ब्राजील के स्टार नेमार ने नॉर्वे से हार के बाद इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया। अब रोनाल्डो के करियर का अंत फुटबॉल फैंस को मायूस कर देने वाला है।

रोनाल्डो ने किया कंफर्म

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने प्रेस वार्ता में माना कि जिसको लेकर लंबे समय से चर्चा की जा रही थी। आखिर वो दिन आ गया है। उन्होंने कहा फीफा वर्ल्ड कप 2026 उनका आखिरी विश्व कप होने वाला है। रोनाल्डो ने कहा, 'मैं इस मुकाबले का पूरी तरह से आनंद लेना चाहता हूं। क्योंकि ये मेरा आखिरी विश्व कप होने वाला है। लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि ये मेरा आखिरी मैच न बन जाए।'

फुटबॉल से प्यार को लेकर दिया बयान

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा कि स्पेन के खिलाफ मुकाबले में कुछ भी हो, वे पूरी तरह से संतुष्ट होकर जाएंगे। उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो कल जो भी हो। मैं पूरी तरह संतुष्ट मन से यहां से जाऊंगा। 100% नहीं, बल्कि 1000% क्योंकि मैंने फुटबॉल के लिए अपना सब कुछ दिया है। मुझे किसी बात का पछतावा नहीं होगा। मैं अच्छी जिंदगी जीता हू। लेकिन मेरे लिए सबसे अहम जुनून है। मैं फुटबॉल इसलिए खेलता हूं क्योंकि मुझे इससे प्यार है।'

भगवान का धन्यवाद किया

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने शानदार करियर को भी याद किया। साल 2003 में डेब्यू करने के बाद वे पुर्तगाल की ओर से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। इंटरनेशनल फुटबॉल में उन्होंने 232 मैचों में 146 गोल किए। रोनाल्डो ने ऊपर वाले का शुक्रिया करते हुए कहा, 'मुझे किसी चीज की कमी नहीं है। भगवान मेरे प्रति बहुत उदार रहे हैं। अगर मैं विश्व कप जीतूं या नहीं जीतूं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
 22 July 2026
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
Advt.