Select Date:

एलियंस, भालू या कुछ और... बरमूडा ट्रायंगल को भूल जाइए, अलास्का में गायब हो चुके 20 हजार लोग, अनसुलझा रहस्य

Updated on 05-09-2024 02:17 PM
वशिंगटन: दुनिया मे कई ऐसे स्थान हैं, जिनको लेकर कई तरह के रहस्य हैं। ऐसी की जगह अलास्का ट्रायंगल है, जहां लोग गायब हो जाते हैं। बीते पांच दशकों में यहां करीब 20 हजार लोग रहस्यमय तरीके से गायब हुए हैं। अलास्का ट्रायंगल पर 1972 में दुनिया का ध्यान गया, जब दो अमेरिकी राजनेताओं को ले जा रहा एक छोटा विमान एंकोरेज से जूनो के रास्ते में अचानक गायब हो गया। इसके बाद से यहां लगातार लोगों के गायब होने के मामले सामने आए और ये एक ऐसी जगह बन गई, जहां गुमशुदगी के सबसे अधिक अनसुलझे मामले हैं। दक्षिण में एंकोरेज और जूनो के तीन बिंदुओं और उत्तरी तटीय शहर उटकियागविक के पास स्थित अलास्का त्रिभुज 20 हजार से ज्यादा लोगों के लापता होने के बाद एक रहस्य बना हुआ है। बरमूडा ट्रायंगल में लोगों का गायब होना दुनिया का चौंकाता रहा है लेकिन अलास्का भी अब हैरान कर रहा है।

आईएफएल साइंस के अनुसार, साल 1972 में यूएस के नेता थॉमस हेल बोग्स सीनियर और अलास्का कांग्रेसी निक बेगिच मिस्टर बेगिच के सहयोगी रसेल ब्राउन और पायलट डॉन जोन्ज एंकरेज से जूनो के लिए एक हल्के विमान में उड़ान भरते समय गायब हो गए। चारों लोगों को खोजने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किए गए लेकिन शवों और विमान का कभी पता नहीं चला। इस घटना ने कई कॉन्सपिरेसी थ्योरी को जन्म दिया क्योंकि बोग्स जॉन एफ कैनेडी की हत्या की जांच के लिए बनाई गई कमेटी के सदस्य थे। हालांकि उनके विमान हादसे पर कुछ स्पष्टता नहीं हो सकी।

दो दशक बाद मिली शिकार के लिए गए शख्स की खोपड़ी


इस जगह पर किसी के गायब होने का एक और प्रमुख मामला 25 वर्षीय न्यू यॉर्कर गैरी फ्रैंक सोदरडेन का था। वह 1970 के दशक के मध्य में शिकार के लिए अलास्का के जंगल में गया था लेकिन फिर कभी नहीं लौटा। दो दशक बाद 1997 में पूर्वोत्तर अलास्का में साही नदी के किनारे एक मानव खोपड़ी मिली थी और 2022 में जांच के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि खोपड़ी सोदरडेन की थी। माना जाता है कि किसी भालू ने उसको मार डाला था।

अलास्का ट्रायंगल में कई लोगों ने गायब होने के लिए एक्सपर्ट ने अलग-अलग दावे पेश किए हैं। कुछ का मानना है कि यहां बहुत ज्यादा चुंबकीय गतिविधि है, जो अपनी ओर खींच लेती है। वहीं इस तरह के भी दावे हैं कि यहां एलियंस हैं जो किसी इंसान की मौजूदगी स्वीकार नहीं करते हैं। वहीं इसकी सबसे सरल व्याख्या ये की गई है कि यह विशाल भूमि है जो जंगल और प्राकृतिक खतरों से भरी है। यहां घने जंगल, उबड़-खाबड़ पर्वत श्रृंखलाएं, बेहद ठंडा मौसम और बहुत सारे भालू हैं। यही कारण हो सकता है कि यहां जाने वाले लोग लापता हो गए और फिर कभी नहीं मिले। हालांकि किसी ने भी बहुत स्पष्टता के साथ इस इस ट्रायंगल में लोगों के गायब होने के रहस्य से पर्दा नहीं उठाया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
 29 April 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 29 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…
 29 April 2026
कोलंबो: श्रीलंका और भारत ने एक बार फिर से हिंद महासागर की सुरक्षा के लिए एक द्विपक्षीय डाइविंग अभ्यास किया है। IN-SLN DIVEX 2026 अभ्यास के चौथे संस्करण के जरिए दोनों…
 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
Advt.