अमेरिका को इजरायल पर ईरान के हमले का डर, मिडिल ईस्ट में बढ़ाए फाइटर जेट और युद्धपोत, हर एक मिसाइल को हवा में मार गिराने का प्लान
Updated on
03-08-2024 01:26 PM
वॉशिंगटन: ईरान में हमास चीफ इस्माइल हानिया की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ रहा है। ईरान ने हानिया की मौत के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है। इस कारण अब यह आशंका जताई जा रही है कि इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष हो सकता है। इसे देखते हुए अमेरिका अलर्ट हो गया है और अमेरिकी नौसेना की मौजूदगी मिडिल ईस्ट में बढ़ाने वाला है। पेंटागन ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका मध्य पूर्व में एक लड़ाकू जेट स्क्वाड्रन को स्थानांतरित करेगा और क्षेत्र में एक विमान वाहक की मौजूदगी बनाए रखेगा। ईरान के हमलों से इजरायल की सुरक्षा करने के लिए अमेरिका ऐसा करना चाहता है।
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने यूरोपीय और मध्य पूर्व क्षेत्रों में अतिरिक्त नौसेना जहाज तैनात करने को कहा है, जो बैलिस्टिक मिसाइलों से रक्षा करने में सक्षम हो। क्रूजर और विध्वंसक विमानों का भी आदेश दिया है। यह बदलाव अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को किए गए वादे को दिखाता है। व्हाइट हाउस के मुताबिक गुरुवार को एक कॉल में बाइडन ने बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन हमलों से बचाने के लिए नई अमेरिकी सैन्य तैनाती पर चर्चा की।
ईरान के हमलों को अमेरिका ने रोका
अप्रैल में ईरान की ओर से दर्जनों मिसाइल और ड्रोन इजरायल पर दागे गए थे, उनमें से लगभग सभी को मार गिराने में अमेरिका ने मदद की थी। हमास और हिजबुल्लाह के नेताओं पर हुए हमलों को देखते हुए अमेरिका को मिडिल ईस्ट में हिंसा बढ़ने की चिंता है। इजरायल को जवाबी कार्रवाई की धमकियां मिल रही हैं। बुधवार को इस्माइल हानिया की मौत के बाद ईरान ने भी जवाब देने की धमकी दी है। वहीं इससे एक दिन पहले बेरूत में वरिष्ठ हिजबुल्लाह कमांडर फुआद शुकर की हत्या कर दी गई थी।
हमास नेताओं को मारने की इजरायल ने खाई थी कसम
इजरायल ने शुकर की हत्या की जिम्मेदारी ली है। लेकिन हानिया को लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। 7 अक्टूबर के हमलों के बाद इजरायल ने हमास नेताओं को मारने की कसम खाई थी। पेंटागन ने यह नहीं बताया कि लड़ाकू जेट के स्क्वाड्रन कहां से आ रहे थे और यह मध्य पूर्व में कहां पर स्थित होगा। ईरान की ओर से एक बड़े मिसाइल और ड्रोन हमले की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि इस बार हमले में लेबनान का हिजबुल्लाह और यमन के हूती विद्रोही भी शामिल होंगे।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…