चर्चा में ट्रंप की नीति
ट्रंप ने अमेरिकियों को 2000 डॉलर देने का ऐलान किया है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया है कि प्रस्तावित टैरिफ लाभांश कैसे वितरित किया जाएगा या यह कब लागू होगा। ट्रंप के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भी अपने बयान में कहा था कि टैरिफ राजस्व का उपयोग राष्ट्रीय ऋण चुकाने के लिए किया जाएगा।डोनाल्ड ट्रंप इस साल जनवरी में अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे। सरकार में आने के बाद ट्रंप की जो नीतियां सबसे ज्यादा चर्चा में रही हैं, उनमें टैरिफ भी शामिल है। ट्रंप ने कई देशों पर हालिया महीनों में भारी टैरिफ लगाए हैं। ये टैरिफ भारत समेत कई देशों के अमेरिका के साथ रिश्तों में तनाव की वजह भी बने हैं।


