Select Date:

अमेरिकी पुलिस ने अश्वेत सैनिक की हत्या की:महिला की शिकायत पर गलत घर में घुसा पुलिसकर्मी

Updated on 11-05-2024 12:41 PM

अमेरकी पुलिसकर्मी ने फ्लोरिडा में एयरफोर्स के एक अश्वेत सैनिक रॉजर फोर्टसन को गोली मार दी। पुलिसकर्मी के बॉडी कैमरे में घटना का वीडियो रिकॉर्ड हो गया, जिसे गुरुवार को जारी किया गया। ब्रिटिश मीडिया BBC के मुताबिक, मृतक के परिजन ने बताया कि एक शिकायत की जांच करने पहुंचा पुलिसकर्मी गलत घर में घुस गया था, जिसके बाद उसने 23 साल के रॉजर को दरवाजे पर ही गोली मार दी।

पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा, "सैनिक ने जब दरवाजा खोला तब उसके हाथ में बंदूक थी। पुलिसकर्मी ने खुद को बचाने के लिए उस पर गोली चलाई।" रॉजर फ्लोरिडा के स्पेशल ऑपरेशन विंग के पास रहता था, जहां 3 मई को उसकी हत्या हो गई।

आरोपी पुलिसकर्मी को छुट्टी पर भेजा गया
BBC के मुताबिक, घटना के बाद से आरोपी पुलिसकर्मी को छुट्टी पर भेज दिया गया है। इलाके के शेरिफ ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जा रही है और इसमें पूरी पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की जाएगी।

घटना के वीडियो के मुताबिक, पुलिसकर्मी 3 मई को सैनिक के घर के पास पहुंचता है। तभी एक महिला उसे बताती है कि उसने सैन्यकर्मी के घर से लड़ाई-झगड़े की आवाज सुनी। इसके बाद पुलिसकर्मी घर का दरवाजा खटखटाता है। जब सैनिक ने दरवाजा खोला, तब उसके हाथ में एक बंदूक थी।

इसके बाद पुलिसकर्मी तुरंत सैनिक के ऊपर गोलियां फायर कर देता है। इस दौरान वह रॉजर से बंदूक नीचे फेंकने को भी कहता है। तब रॉजर उसे बताता है कि उसके पास बंदूक नहीं है, वह पहले ही उसे फेंक चुका है। हालांकि, तब तक उसे गोली लग चुकी थी।

हमले के वक्त दोस्त से वीडियो कॉल पर था सैनिक
रॉजर के परिजनों ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "वह एक देशभक्त था। वह अमेरिकी एयरफोर्स की स्पेशन ऑपरेशन टीम का हिस्सा बनकर देश के लिए लड़ रहा था।" घटना के वक्त सैनिक अपनी एक दोस्त से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था

महिला ने बताया कि कॉल के दौरान किसी ने रॉजर के घर का दरवाजा खटखटाया। हालांकि, उसके पूछने पर किसी ने जवाब नहीं दिया। कुछ सेकेंड बाद फिर दरवाजा खटखटाया गया। इस बार रॉजर ने दरवाजे के छेद से झांका, हालांकि उसे कोई नजर नहीं आया।

इस पर सैनिक को कुछ शक हुआ और उसने बंदूक उठाई। तब ही पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा। सैनिक के हाथ में बंदूक देखकर उसने तुरंत गोली चला दी। रॉजर नवंबर 2019 से अमेरिकी एयरफोर्स का हिस्सा था। एटलांटा की यूनिवर्सिटी से हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने मिलिट्री जॉइन की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान के अंदर अमेरिका को लेकर सख्त तेवर हैं और IRGC ने अमेरिका के सामने एक सेकंड के लिए भी झुकने से इनकार कर दिया है। ईरान की 'जैसे को…
 22 April 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (मंगलवार) पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया…
 21 April 2026
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस…
 21 April 2026
काठमांडू: नेपाल में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई बालेन शाह की सरकार पहले महीने में ही मुश्किल में फंस गई है। मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री बनने वाले…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता पर आखिरी बातचीत के लिए खुद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान…
 20 April 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी से ईरान में हमले शुरू किए। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमलों में इजरायल और खाड़ी देशो में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल…
Advt.