Select Date:

MP की आधी आबादी में खून की कमी: गांवों में एनीमिया का हाहाकार, तो शहरों में मोटापा और डायबिटीज ने बढ़ाई मुसीबत

Updated on 28-05-2026 11:28 AM

भोपाल। प्रदेश की आधी से अधिक आबादी यानी 15 से 49 वर्ष की 54.7 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया (खून की कमी) और गैर-संक्रामक बीमारियों (एनसीडी) के गंभीर संकट से जूझ रही हैं।

नीति आयोग के स्वास्थ्य सूचकांकों में भी मातृ स्वास्थ्य और पोषण के पैमाने पर मध्य प्रदेश देश के बड़े राज्यों में लगातार निचले पायदान पर बना हुआ है। आंकड़े राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-5) की रिपोर्ट के अनुसार हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति और भी विकट

रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति और भी विकट है। यहां 56 प्रतिशत से अधिक महिलाओं के शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य से काफी कम है। सबसे डराने वाली बात यह है कि सूबे की 52.9 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं भी एनीमिया से पीड़ित हैं। डॉक्टरों के अनुसार, यह स्थिति न केवल मां की सेहत के लिए खतरनाक है, बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु के मानसिक और शारीरिक विकास को भी प्रभावित कर रही है।

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का काम धीमा

दरअसल, मध्य प्रदेश में महिलाओं को बेहतर इलाज देने के लिए वर्ष 2021 से 50 हजार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाने की शुरुआत हुई थी, लेकिन लक्ष्य के मुकाबले अभी तक लगभग 10 हजार सेंटर ही बन पाए हैं। इन केंद्रों में महिलाओं को 12 तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने का प्रावधान है। यदि इनका सही ढंग से क्रियान्वयन हो, तो एनीमिया में काफी कमी आ सकती है।

शहरी क्षेत्र में मोटापा, थायराइड और डायबिटीज का बढ़ा ग्राफ

बदलती जीवनशैली और शारीरिक सक्रियता की कमी के कारण शहरी महिलाओं में मोटापा और हार्मोनल असंतुलन तेजी से बढ़ा है। आंकड़ों के अनुसार प्रदेश की 20.8 प्रतिशत शहरी महिलाएं ओवरवेट (मोटापे) की श्रेणी में आ चुकी हैं।

15 वर्ष से अधिक उम्र की 11.4 प्रतिशत महिलाओं में हाई ब्लड शुगर (डायबिटीज) की पुष्टि हुई है। 12.1 प्रतिशत महिलाएं हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) की गिरफ्त में हैं। यही मोटापा और अनियंत्रित ब्लड शुगर आगे चलकर महिलाओं में थायराइड, पीसीओडी और बांझपन जैसी गंभीर समस्याओं को जन्म दे रहा है।

बीमारियों के तीन मुख्य कारण

  • ग्रामीण और पारंपरिक परिवारों में महिलाएं अक्सर परिवार के बाकी सदस्यों के भोजन करने के बाद अंत में खाती हैं। इस कारण उनके हिस्से में जरूरी पोषक तत्व (आयरन, विटामिन बी-12, फॉलिक एसिड) नहीं बच पाते।
  • शहरी क्षेत्रों में डिब्बाबंद भोजन, अत्यधिक मैदा, चीनी का सेवन और स्क्रीन टाइम बढ़ने से शारीरिक श्रम शून्य हो गया है, जो मोटापे की मुख्य वजह है।
  • महिलाओं में थकान, सिरदर्द या अनियमित माहवारी जैसी तकलीफों को छिपाने या नजरअंदाज करने की प्रवृत्ति होती है, जिससे बीमारी शुरुआती दौर में पकड़ में नहीं आती।

एक्सपर्ट की राय

मध्य प्रदेश में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं का एनिमिक होना एक कलंक की बात है। इसके लिए महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ परिवार की भी बड़ी जिम्मेदारी बनती है। समाज में जिस तरह पुरुषों के स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाता है, उसी तरह महिलाओं की सेहत को लेकर भी प्राथमिकता तय करनी होगी। - डॉ. पंकज शुक्ला, पूर्व संयुक्त संचालक, एनएचएम (मप्र)।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
जबलपुर, ऑनलाइन ठगी के मामलों की जांच में सुस्ती पर मप्र हाई कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। जबलपुर निवासी 70 वर्षीय चैताली मित्रा से 6.25 लाख रुपए की साइबर ठगी…
 23 July 2026
भोपाल, 1991 बैच के आईएएस अशोक वर्णवाल मध्यप्रदेश के नए और कुल 35वें मुख्य सचिव होंगे। सरकार ने बुधवार देर रात 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस डॉ. राजेश राजौरा को सुपरसीड…
 23 July 2026
बड़ा तालाब में अतिक्रमणों को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने बुधवार को राज्य शासन और स्थानीय प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। एनजीटी ने कहा कि मामला 2020 से लंबित…
 23 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सत्र में एक विनियोग विधेयक सहित 15 विधेयक पारित किए गए, जो जनकल्याण, सुशासन और…
 23 July 2026
भोपाल/ इंदौर/ग्वालियर, गाड़ी पर हूटर लगाकर वीआईपी रुतबा दिखाने का शौक मध्य प्रदेश में खूब सिर चढ़कर बोल रहा है। कोई नेता जैसा दिखना चाहता है तो कोई सड़क पर अलग…
 23 July 2026
भोपाल, भोपाल पुलिस कमिश्नर ने अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।बुधवार को कार्रवाई एक युवक की शिकायत पर की गई…
 23 July 2026
भोपाल, राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट…
 23 July 2026
भोपाल, नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध…
 23 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की जांच करने वाली मुख्य एजेंसी 'आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ' (EOW) की कार्यप्रणाली और मुकदमों के निपटारे की रफ्तार पर सवाल उठ रहे हैं।…
Advt.