फीफा वर्ल्ड कप में एक और छोटे देश का सपना टूटा! अर्जेंटीना, इजिप्ट के बाद कोलंबिया की टीम भी प्री-क्वार्टर में
Updated on
04-07-2026 03:29 PM
नई दिल्ली: कोलंबिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने अजेय रिकॉर्ड को राउंड ऑफ 32 में भी बरकरार रखा है। टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कैनसस सिटी स्टेडियम में घाना को 1-0 से हराया। इस जीत के साथ ही कोलंबिया ने अंतिम 16 का टिकट हासिल कर लिया है। मैच में शुरुआत से ही कोलंबिया ने आक्रामक खेल दिखाया और घाना के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया। टीम को इसका फायदा भी जल्द ही मिला।
जॉन एरियास ने ठोका गोल
मैच के 14वें मिनट में जॉन एरियास ने कोलंबिया की ओर से पहला गोल दागा। लुइस जेवियर सुआरेज के असिस्ट पर एरियास ने शानदार गोल दागा पहले हाफ में कोलंबिया ने बढ़त को दोगुना करने के कई मौके बनाए। लुइस डियाज ने बॉक्स के अंदर से एक अच्छा शॉट लगाया, लेकिन वह लक्ष्य से चूक गया। वहीं, जोहान मोजिका के हेडर को घाना के गोलकीपर लॉरेंस अती-जिगी ने शानदार तरीके से बचाया। घाना की तरफ से भी कुछ हमले किए गए, लेकिन टीम कोलंबिया के डिफेंस को पहले हाफ में भेदने में नाकाम रही।
कोलंबिया ने लगातार किए अटैक
दूसरे हाफ में भी कोलंबिया का दबदबा बना रहा। 56वें मिनट में लुइस डियाज ने एक और बार गेंद को नेट में पहुंचाया, लेकिन यह गोल ऑफसाइड होने के कारण अमान्य घोषित किया गया। इसके बाद भी कोलंबिया ने लगातार हमले जारी रखे, लेकिन टीम को दूसरा गोल करने में सफलता हाथ नहीं लग सकी। घाना की टीम पूरे मैच में कोलंबिया की मजबूत डिफेंस को भेदने में सफल नहीं हो पाई। मैच के दौरान घाना का एक भी शॉट टारगेट पर नहीं लग सका।
घाना को नहीं दिया मौका
अंतिम मिनटों में कोलंबिया ने अपनी बढ़त को सुरक्षित रखने पर ध्यान दिया और डिफेंस को मजबूत बनाए रखा। टीम ने संयम के साथ खेलते हुए घाना को कोई बड़ा मौका नहीं दिया और 1-0 की बढ़त को अंत तक बनाए रखा। राउंड ऑफ 16 में अब कोलंबिया का सामना स्विट्जरलैंड से 8 जुलाई को वैंकूवर में होगा। स्विट्जरलैंड ने अपने पिछले मुकाबले में अल्जीरिया को 2-0 से हराकर अंतिम 16 का टिकट हासिल किया है।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…