पाकिस्तानी पश्तून इजरायल की खोई हुई जनजाति है? भारत के यहूदियों को वापस ले जाएंगे नेतन्याहू, 2700 साल पुराने रहस्य को जानें
Updated on
26-11-2025 01:49 PM
तेल अवीव: प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार ने भारत में सदियों से रह रहे यहूदी जनजातियों को इजरायल में बसाने की मंजूरी दे दी है। बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार ने रविवार को उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत इजरायल साल 2030 तक बेनी मेनाशे समुदाय के करीब 5800 सदस्यों को वापस ले जाएगा। ये समुदाय सैकड़ों सालों से भारत के मिजोरम और मणिपुर राज्यों में रह रहे है। अब इन लोगों को धीरे-धीरे उत्तरी इजरायल के गैलिली इलाके में बसाने को मंजूरी मिली है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस फैसले को "जरूरी और जायोनी" बताया और कहा कि इससे इजरायल का उत्तरी इलाका मजबूत होगा।
भारत में यहूदी जनजाति का मिलना और उनकी इजरायल वापसी कई लोगों के लिए काफी दिलचस्पी भरा और चौंकाने वाला है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के पठानों, यानि पश्तून जनजाति के डीएनए भी इजरायल से मिल रहे हैं और इसको लेकर रिसर्च भी किए जा रहे हैं। दरअसल, इजरायल के इतिहास में खोई हुई जनजातियों को लेकर हमेशा से रिसर्च होते रहे हैं, ताकि उन्हें खोजा जा सके। 10 ऐसे जनजातियों के बारे में माना जाता है जो खो गई हैं और इजरायल उन्हें दुनियाभर में तलाश रहा है।
खोई हुई यहूदी जनजातियों को तलाश रहा इजरायलमाना जाता है कि करीब 720 ईसा पूर्व जब नियो-असीरियन साम्राज्य ने उत्तरी इजरायल राज्य पर कब्जा कर लिया, तब 12 में से 10 जनजातियों को अस्तित्व बचाने के लिए निर्वासन में भेज दिया गया। इनमें रूबेन, शिमोन, दान, नफ्ताली, गाद, आशेर, इस्साकार, ज़ेबुलुन, मनश्शे और एप्रैम शामिल थे। इतिहास के पन्नों से ये जनजातियां अब करीब करीब गायब हो गईं और आज तक उनकी मौजूदगी अज्ञात है। वहींस यहूदा और बिन्यामीन की दो जनजातियां बचीं और आगे चलकर आधुनिक यहूदी लोगों की बुनियाद बनीं।
हजारों वर्षों से दुनिया के विभिन्न समुदाय, इथियोपिया के बीटा इजरायल, भारत और म्यांमार सीमा के ब्नेई मेनाशे, अफ्रीका के लेंबा और यहां तक कि जापान और अमेरिकी मूल-निवासी समूह, इस खोए हुए वंश से जुड़ाव का दावा करते रहे हैं। हालांकि इन दावों को लेकर ज्यादातर बातें मौखिक इतिहास, कथाओं और सांस्कृतिक समानताओं पर आधारित हैं, जिनकी वैज्ञानिक पुष्टि अब भी अनिश्चित है।
पाकिस्तान-अफगानिस्तान के पठानों का इजरायल से संबंध?
इजरायल के खोई हुई जनजातियों को लेकर सबसे ज्यादा दिलचस्पी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के पश्तून, जिन्हें पठान भी कहा जाता है, उनको लेकर है। कई पश्तून जनजातियों के नाम और उनकी मौखिक परंपराएं इजरायली जनजातियों से चौंकाने वाली समानताएं दिखाती हैं। उदाहरण के तौर पर यूसुफजई (यूसुफ यानी जोसेफ के पुत्र) और अफरीदी (कथित रूप से एप्रैम से जुड़ा हुआ)। सदियों से कुछ मुस्लिम, यहूदी और ईसाई विद्वानों ने भी अपने ग्रंथों में पश्तूनों को खोई हुई इजरायली जनजातियों से संबंधित बताया है। दिलचस्प बात यह है कि जबकि उनके नाम, रीति–रिवाज और जनजातीय ढांचे इजरायल से उनके कनेक्शन को लेकर इशारा करते हैं, लेकिन पश्तून इस विचार को खारिज करते हैं।
लेकिन फिर भी उनके भोजन के नियम, विवाह की रस्मों (कैनोपी प्रथा), सब्त जैसे दिन पर मोमबत्ती जलाने की परंपरा और कुछ मामलों में कपड़े पहने की समानताएं इस संभावना को लगातार जीवित रखती हैं कि उनकी जड़ें कहीं न कहीं प्राचीन इजरायल से जुड़ी हो सकती हैं। लेकिन आधुनिक पश्तून आबादी अपनी धार्मिक मुस्लिम पहचान को ज्यादा महत्व देता है और इजरायली जनजाति होने के विचार को सिरे से नकारता है। इसके बावजूद, इस समुदाय की ऐतिहासिक जड़ों को समझने के लिए समय-समय पर आनुवंशिक रिसर्च करवाए गये हैं, लेकिन अभी तक कोई भी वैज्ञानिक निष्कर्ष न तो इस थ्योरी को साबित कर पाए हैं और न पूरी तरह खारिज कर सके हैं।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…