आर्मेनिया ने भारत के साथ तेजस फाइटर जेट पर बातचीत रोकी? दुबई एयरशो हादसे के बाद 1.2 अरब डॉलर के सौदे को झटका
Updated on
25-11-2025 01:31 PM
येरेवान: दुबई एयरशो में तेजस लड़ाकू विमान हादसे के बाद एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आर्मेनिया ने भारत के साथ तेजस लड़ाकू विमान सौदे पर बातचीत रोक दी है। इस खतरनाक हादसे में तेजस एयरक्राफ्ट के पायलट, भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर नमांश स्याल की मौत हो गई थी। जेरूसलम पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आर्मेनिया, भारत सरकार और एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी HAL के साथ 1.2 अरब डॉलर में में 12 एयरक्राफ्ट खरीदने की डील के आखिरी स्टेज पर था। नवभारत टाइम्स इस दावे की पुष्टि नहीं करता है।
आपको बता दें कि दुबई एयरशो में 2 दिसंबर को खतरनाक हादसा हुआ था। जब भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर नमांश स्याल की मौत हो गई। इस घटना ने पूरी दुनिया के झकझोर कर रख दिया है। रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया गया है कि हादसे के बाद आर्मेनिया ने विमान की सुरक्षा और तकनीकी समीक्षा के पूरा होने तक बातचीत रोकने का फैसला किया है, हालांकि भारत या आर्मेनिया दोनों की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी तक सामने नहीं आई है।
आर्मेनिया ने रोकी तेजस फाइटर जेट डील? पिछले दिनों रिपोर्ट आई थी की भारत और आर्मेनिया के बीच 1.2 अरब डॉलर की तेजस फाइटर जेट को लेकर बातचीत चल रही है। हालांकि ना तो भारत और ना ही आर्मेनिया ने ही इस खबर की पुष्टि की है। पिछले महीने आर्मेनिया के रक्षा मंत्री ने मीडिया में आ रही खबरों को निराधार बताया था। उन्होंने उन खबरों का खंडन किया था, जिनमें भारत और आर्मेनिया के बीच तेजस फाइटर जेट पर डील होने की बात कही गई थी।
मिस्र, आर्मेनिया और दक्षिण पूर्व एशिया के देशों को भारत तेजस फाइटर जेट बेचना चाहता है। लेकिन दुबई एयरशो हादसे से एक बड़ा झटका लगा है। हालांकि, HAL को अनुमान है कि हादसे से विमान के सौदे पर असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि एयरशो में ऐसे हादसे होते रहते हैं। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि एयरशो में ऐसे हादसों का होना कोई पहली बार नहीं है और इससे किसी जेट ती क्षमता पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है। अमेरिकी एफ-35 और एफ-16 जैसे एडवांस फाइटर जेट भी हादसों का शिकार हो चुके हैं। लेकिन फिर भी तेजस को लेकर ग्राहकों में विश्वास बनाए रखना एक चुनौती हो सकती है।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…