लेबनान में धमाका होते ही वॉकी-टॉकी से बैट्री निकालकर फेंकने लगे आतंकी, इजरायल ने कहा- हिजबुल्लाह जितना बता रहा उससे ज्यादा मरे
Updated on
19-09-2024 01:34 PM
तेल अवीव: लेबनान पेजर हमले से ठीक से उबरा भी नहीं था कि एक बार फिर धमाकों की नई लहर देखी गई है। बुधवार को लेबनान में वॉकी-टॉकी में धमाका देखा गया। इन वॉकी टॉकी का इस्तेमाल मुख्य रूप से लेबनान के हिजबुल्लाह सदस्यों की ओर से किया जाता है, जो आम तौर पर उनके हाथों में रहता है। वॉकी टॉकी हमला पेजर धमाके से भी बड़ा माना जा रहा है। क्योंकि इससे कई घरों और कारों को आग लग गई। वहीं अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 450 घायल हुए हैं। नए विस्फोटों ने पूरे लेबनान में खौफ की एक नई लहर फैला दी है। हिजबुल्लाह ने हमले के लिए इजरायल पर आरोप लगाया है।
इजरायली मीडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इजरायल का मानना है कि हिजबुल्लाह मरने वालों की जितनी संख्या बता रहा है वह उससे ज्यादा है। बुधवार को हिजबुल्लाह की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले फोन, सोलर पैनल और फिंगरप्रिट डिवाइस में भी विस्फोट देखा गया है। मंगलवार को पेजर विस्फोट हमले में 12 लोगों की मौत हो गई थी। इनके अंतिम संस्कार के दौरान एक विस्फोट देखा गया। एक कार और दुकान में भी आग देखी गई, जिनके अंदर रखे वॉकी-टॉकी फटे थे।
पांच महीने पहले खरीदे गए थे वॉकी टॉकी
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में कई वॉकी-टॉकी विस्फोट हुए। हिजबुल्लाह से जुड़े बचाव दल ने पुष्टि की कि कारों के अंदर भी धमाके हुए थे।' हिजबुल्लाह के अल मनार टीवी ने लेबनान के कई इलाकों में विस्फोट की जानकारी दी है। न्यूज एजेंसी एपी ने बताया कि हिजबुल्लाह की ओर से इस्तेमाल किए गए वॉकी-टॉकी बेरूत में फट गए। एक सुरक्षा सूत्र ने कहा कि इन वॉकी टॉकी को पांच महीने पहले ही खरीदा गया था।
वॉकी टॉकी से निकाली बैट्री
एक रिपोर्ट में कहा गया कि धमाके के बाद हिजबुल्लाह के बाकी सदस्यों ने वॉकी टॉकी से बैटरियों को निकालना शुरू कर दिया। उन्होंने उसमें लगे धातु के बैरल फेंक दिए। कई तस्वीरों में विस्फोट हुए वॉकी-टॉकी में मेड इन जापान लिखा दिख रहा है। लेबनान की मीडिया के मुताबिक घरों में लगे सौर ऊर्जा में विस्फोट हुए हैं। यह धमाका हिजबुल्लाह की सप्लाई चेन में बड़ी घुसपैठ को दिखाता है। इजरायल पर हमास के हमले के बाद से ही हिजबुल्लाह की ओर से हमले किए जाते रहे हैं।
तेल अवीव/अबू धाबी: ईरान की मिसाइलों और ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए इजरायल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने एडवांस हथियार प्रणालियां भेजी हैं। इसमें सबसे नया बना…
वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान समझौते के लिए…
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम सामने आया है। यूएई की एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी में 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को बिना किसी…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की कथित तौर पर राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ से तनातनी चरम पर पहुंच गई है। दावा किया जा…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर पर बयानबाजी करते हुए आरोप है कि भारत कश्मीरियों की पहचान खत्म कर रहा है। वहीं भारत में मुस्लिमों की स्थिति…
काठमांडू: भारत सरकार की ओर से इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा का ऐलान कर दिया गया है। यह यात्रा कुमाऊं के रास्ते पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम…
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…