अमृतसर में ASI की गोली मारकर हत्या, बाइक पर सवार होकर आए थे हमलावर, CCTV फुटेज खंगाल रही पंजाब पुलिस
Updated on
18-09-2026 01:16 PM
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग की। घटना करीब सुबह 3 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, हरजीत सिंह को गोली लगने के बाद गंभीर हालत में अमृतसर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह तरनतारन जिले के रहने वाले थे और अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस की PCR में तैनात थे।
हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
वारदात की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और संबंधित थाने की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान करने के लिए उपलब्ध साक्ष्यों और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।
सीएम भगवंत मान ने जताया दुख
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एएसआई हरजीत सिंह की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ड्यूटी निभाते हुए उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, परिवार को पंजाब सरकार की ओर से एक करोड़ की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की ओर से एक करोड़ का अतिरिक्त बीमा भुगतान किया जाएगा। यानी परिवार के लिए घोषित सहायता कुल 2 करोड़ रुपये है।
DGP गौरव यादव ने दी श्रद्धांजलि
पंजाब के DGP गौरव यादव ने भी हरजीत सिंह की मौत पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। DGP के मुताबिक, ASI हरजीत सिंह को पूरे पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान तथा हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…