जेडीयू की बैठक शुरू, नीतीश कुमार-निशांत सहित पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद, JDU के नए नाम पर हो सकती है चर्चा
Updated on
18-09-2026 01:19 PM
पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं। नीतीश कुमार के अलावा बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी सहित जेडीयू के कई वरिष्ठ नेता और पार्टी के तमाम विधायक बैठक में मौजूद हैं।
पार्टी के नए नाम पर हो सकती है चर्चा
बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज है। माना जा रहा है कि बैठक में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नए नाम को लेकर भी चर्चा हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में पार्टी की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें, कुछ दिन पहले ही संजय झा ने जेडीयू का नाम जदयू (नीतीश) करने की सलाह दी थी।
बैठक में वरिष्ठ नेता और विधायक भी मौजूद
बैठक में निशांत कुमार के अलावा पार्टी के बड़े नेताओं के साथ बड़ी संख्या में विधायक शामिल हुए हैं। ऐसे में बैठक को संगठन और पार्टी से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बैठक में किन मुद्दों पर अंतिम सहमति बनती है, इस पर सभी की नजर है।
JDU के नए विधायकों और एमएलसी को दिया जाएगा प्रशिक्षण
मिली जानकारी के मुताबिक, जेडीयू के नए विधायकों- एमएलसी को प्रशिक्षण दिया जाएगा कि वो अपनी बातों को विधानसभा और विधान परिषद में किस प्रकार रख सकते हैं। आने वाले 8 सीटों पर चुनाव पर भी चर्चा होगी। साथ ही साथ निशांत कुमार के भविष्य को लेकर एक बड़ी चर्चा होगी कि आगे किस तरह से उन्हें बड़ी जिम्मेदारी पार्टी में दी जाए।
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…