आर्मेनिया पर अजरबैजान की जीत कश्मीरियों के लिए उम्मीद... अजरबैजानी राष्ट्रपति के साथ शहबाज ने उगला जहर, साथ थे मुनीर
Updated on
08-11-2025 01:07 PM
बाकू: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। शहबाज शरीफ इस वक्त अजरबैजान के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने भारत और कश्मीर के खिलाफ जहर उगला है। अब अजरबैजान पहुंचकर शहबाज शरीफ ने आर्मेनिया के खिलाफ लड़ाई में मिली जीत को कश्मीर और फिलीस्तीन से जोड़ा है। ये वही पाकिस्तान है, जो गाजा में इजरायल और अमेरिका के कहने पर पाकिस्तानी सैनिकों को हमास से लड़ने भेज रहा है। वहीं, अजरबैजान ने इस मौके पर पाकिस्तान की क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए सराहना की है।
दरअसल, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अपने फील्ड मार्शल जिहादी असीम मुनीर के साथ अजरबैजान के विजय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए दो दिनों के बाकू दौरे पर पहुंचे हैं, जहां उन्होंने भारत के खिलाफ जहरीले बोल बोले हैं। इस दौरान अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात के दौरान दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने में पाकिस्तान की भूमिका की सराहना की। वही पाकिस्तान, जो कई दशकों से भारत में आतंकवादियों को भेजता रहा है।
अजरबैजान में शहबाज शरीफ के जहरीले बोल रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को बाकू स्थित राष्ट्रपति भवन में अजरबैजान और पाकिस्तान के नेताओं के बैठक का आयोजन किया गया था। इस दौरान वहां पाकिस्तानी सेना के प्रमुख फील्ड मार्शल जिहादी असीम मुनीर भी मौजूद थे। इस दौरान राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने आर्मेनिया के काराबाग क्षेत्र पर कब्जे में अजरबैजान की मदद करने के लिए पाकिस्तान का धन्यवाद किया। वहीं, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, शहबाज शरीफ अजरबैजान के कथित विजय दिवस की पांचवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लेंगे।
बैठक के दौरान शहबाज शरीफ ने कहा कि "आर्मेनिया के खिलाफ अजरबैजान की जीत आत्मनिर्णय के लिए संघर्ष कर रहे उत्पीड़ित लोगों के लिए आशा की किरण है, जिसमें भारत द्वारा अवैध रूप से अधिकृत जम्मू और कश्मीर और फिलीस्तीन के लोग भी शामिल हैं।" शहबाज शरीफ ने विजय दिवस पर अजरबैजान की सरकार और जनता को बधाई दी, जो आर्मेनिया के खिलाफ 44 दिनों तक चले काराबाख युद्ध को लेकर मनाया जाता है।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…