उस्मान हादी के हत्यारोपी की गिरफ्तारी
भारत की पुलिस ने 'इंकलाब मंच' के संयोजक उस्मान हादी की हत्या के मुख्य आरोपी फैसल करीम मसूद और उसके साथी आलमगीर को गिरफ्तार किया है। ये दिखाता है कि भारत की ओर से अब बांग्लादेश की मदद की जा रही है। वहीं ढाका में सत्तारूढ़ बीएनपी भी भारत के साथ संबंधों को सामान्य बनाने की ओर इच्छुक है।बीएनपी के मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कहा है कि शेख हसीना को शरण का मामला संबंधों में बाधा नहीं बनेगा। कह सकते हैं किदोनों देशों के रिश्ते में सुधार की रफ्तार धीमी जरूर है लेकिन दोनों सरकारें संबंधों के सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए ईमानदारी से आगे बढ़ती हैं तो संबंधों में गर्माहट भी बढ़ेगी।


