चीन ने की थी बातचीत की अपील
चीन ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को शांत करने के लिए हालिया समय में कोशिश की है। चीन ने अफगानिस्तान के लिए अपने विशेष दूत को काबुल और इस्लामाबाद भेजकर बातचीत की तरफ बढ़ने के लिए कहा था। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने बीते हफ्ते अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी अमीर खान मुत्तकी से फोन पर बातचीत भी की थी।वांग यी और मुत्तकी की बातचीत के बाद चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि अफगानिस्तान के लिए उसका विशेष दूत मध्यस्थता की कोशिश में है। चीन उम्मीद करता है कि दोनों पक्ष शांत रहेंगे और जल्द से जल्द आमने-सामने बैठकर बातचीत करेंगे। बातचीत के जरिए अपने विवादों और मतभेदों को सुलझाएंगे तो पूरे क्षेत्र की शांति के लिए अच्छा होगा।


