Select Date:

5 लाख लोगों की जान गई तब जाकर बना बांग्लादेश:यहां दुनिया का सबसे लंबा प्राकृतिक समुद्री तट

Updated on 08-08-2024 05:36 PM

1947 में जब भारत आजाद हुआ तब पाकिस्तान में दो छोर थे। एक भारत के पश्चिम में जो पश्चिमी पाकिस्तान था जिसकी भाषा उर्दू थी। दूसरा, भारत के बंगाल से सटा पूर्वी पाकिस्तान वो हिस्सा था जहां बांग्ला भाषा बोली जाती थी। जब उर्दू को राजभाषा घोषित किया गया तो बांग्ला भाषी पूर्वी पाकिस्तान के लोग नाराज हो गए। बढ़ते असंतोष के बीच पूर्वी पाकिस्तान के नेता शेख मुजीब-उर-रहमान ने आवामी लीग नाम से पार्टी बनाई।

1970 के चुनाव में उनकी पार्टी को भारी जीत मिली, लेकिन पश्चिमी पाकिस्तान के प्रभाव वाले सैनिक शासकों ने उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की बजाय जेल में डाल दिया। इसी घटना के बाद पूर्वी पाकिस्तान ने अलग देश बनाने के लिए संघर्ष छेड़ दिया। लगभग 9 महीने तक चले संघर्ष में 5 लाख से ज्‍यादा लोगों की जान गई। आखिरकार, 26 मार्च 1971 को शेख मुजीब-उर-रहमान ने पूर्वी पाकिस्तान को आजाद बांग्लादेश घोषित किया।

इसके बाद से ही बांग्लादेश 26 मार्च को स्वतंत्रता दिवस मनाता है। बांग्‍लादेश का ऑफिशियल नाम पीपल्‍स रिपब्लिक ऑफ बांग्‍लादेश है। देश का संविधान 4 नवंबर 1972 को लागू किया गया। आइये जानते हैं बांग्‍लादेश से जुड़ी जरूरी जानकारियां-

दुनिया का 8वां सबसे ज्‍यादा जनसंख्‍या वाला देश
जनसंख्‍या के आधार पर बांग्‍लादेश दुनिया का आठवां सबसे बड़ा देश है। यहां प्रति वर्गकिमी 3000 लोगों की औसत आबादी रहती है। 2022 सेंसेस के मुताबिक बांग्लादेश की आबादी 17.12 करोड़ है।

पाए जाते हैं आम, कटहल, खजूर के पेड़
बांग्‍लादेश का राष्ट्रीय फल कटहल है और राष्ट्रीय वृक्ष आम का पेड़ है। यहां का राष्ट्रीय फूल लिली है।
बांग्लादेश में आम तौर पर भरपूर वनस्पति पाई जाती हैं। यहां आम, कटहल, बांस, सुपारी, नारियल और खजूर के पेड़ अधिक संख्‍या में पाए जाते हैं। हालांकि, देश की जमीन का एक छोटा सा हिस्सा ही वनों से ढका हुआ है।

राष्ट्रगान रबिंद्रनाथ टैगोर ने लिखा राष्ट्रगान
बांग्‍लादेश का राष्ट्रगान रबिंद्रनाथ टैगोर ने लिखा जिसकी लाइनें हैं-‘अमर सोनार बांग्‍ला’।

सबसे बड़ा शहर राजधानी ढाका
बांग्‍लादेश का सबसे बड़ा शहर वहां की राजधानी ढाका है। ढाका को आबादी समेत कई मामलों में दुनिया का 10वां सबसे बड़ा शहर माना जाता है। इसकी आबादी 1 करोड़ 40 लाख है, दूसरे नंबर पर चिटग्राम है, जिसकी आबादी 90 लाख है।

दुनिया का सबसे लंबा समुद्री तट
दुनिया का सबसे लंबा प्राकृतिक समुद्री तट बांग्‍लादेश में ही है। यहां के ‘कॉक्‍स बाजार बीच’ को दुनिया का सबसे बड़ा तट कहा जाता है।

राष्ट्रीय पशु टाइगर
बांग्लादेश का राष्ट्रीय पशु रॉयल बंगाल टाइगर है। बांग्लादेशी बैंक नोटों पर बाघ की तस्वीर होती है। बांग्‍लादेश की ऑफिशयल, नेशनल और सबसे ज्‍यादा बोली जाने वाली भाषा बांग्‍ला है।

एक व्‍यक्‍ति दो बार ही लगातार राष्ट्रपति रह सकता है
बांग्‍लादेश में ये नियम है कि कोई भी एक व्‍यक्‍ति दो बार से अधिक राष्ट्रपति के पद पर नहीं रह सकता। हर 5 साल में एक बार राष्ट्रपति का चुनाव होता है।

ज्यादातर लोग इस्लाम मानने वाले
बांग्लादेश के ज्यादातर लोग इस्लाम धर्म को मानते हैं, जिसे 1988 के संविधान संशोधन के जरिए आधिकारिक धर्म बनाया गया था।

मुख्य कृषि चावल, गेहूं
चावल,गेहूं, मक्का, आलू, दालें और तिलहन बांग्लादेश में प्रमुख खाद्य फसलें हैं। जबकि चावल प्राथमिक खाना है।

देश की मुद्रा टका
बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था एक प्रमुख विकासशील मिश्रित अर्थव्यवस्था है। बांग्लादेश की मुद्रा टका है।

GDP भारत से भी ज्‍यादा
वर्ल्ड बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति GDP 2,529.1 डॉलर है। इसके उलट भारत की प्रति व्यक्ति GDP 2,484 डॉलर है।

कपड़ा, जूट और चमड़ा प्रमुख निर्यात
बांग्लादेश में आयात मुख्य रूप से चीन और दक्षिण एशिया से होता है, जबकि बांग्लादेश मुख्य रूप से यूरोप, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा को माल निर्यात करता है। प्रमुख निर्यातों में वस्त्र और बुना हुआ कपड़ा, कृषि उत्पाद, समुद्री भोजन, जूट और चमड़ा शामिल हैं।

वित्त वर्ष 2024 में भारत ने बांग्लादेश को 11.1 अरब डॉलर का निर्यात और 1.8 अरब डॉलर का वहां से आयात किया। भारत बांग्लादेश को प्याज समेत कई प्रकार की खाद्य वस्तु, कॉटन, यार्न, फैबरिक, मशीनरी का निर्यात करता है, जबकि बांग्लादेश से मुख्य रूप से गारमेंट का आयात किया जाता है।

मिलिट्री की दुनिया में रैंकिंग 37
बांग्लादेश मिलिट्री की दुनिया में 37वीं रैंकिंग है। 1.48 लाख वर्ग किलोमीटर से ज्यादा का क्षेत्रफल है। बांग्लादेश के पास 580 किलोमीटर लंबी समुद्री सीमा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
 27 April 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
Advt.