बेंजामिन नेतन्याहू सोच-समझकर बोलें... 'ग्रेटर इजरायल विजन' पर भड़के सऊदी, कतर जैसे मुस्लिम देश, दी खुली चेतावनी
Updated on
14-08-2025 04:15 PM
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के 'ग्रेटर इजरायल' पर दिए बयान ने अरब देशों में गुस्सा पैदा कर दिया है। अरब देशों का कहना है कि नेतन्याहू को इस तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए क्योंकि यह क्षेत्र में तनाव को बढ़ाएगा। जॉर्डन जैसे इजरायल के सहयोगी माने जाने वाले देश ने भी नाराजगी जताते हुए कहा है कि इस तरह की विस्तारवादी सोच से बचा जाना चाहिए। सऊदी और मिस्र का भी इस पर कड़ा एतराज सामने आया है।
बेंजामिन नेतन्याहू से i24News के एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि वह ग्रेटर इजरायल के विजन पर क्या सोचते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि वह ग्रेटर इजरायल के विजन से बहुत ज्यादा जुड़ाव महसूस करते हैं। बेंजामिन नेतन्याहू के ग्रेटर इजरायल के विजन से जुड़ाव महसूस करने की बात कहने के बाद बुधवार को कई अरब देशों ने निराशा और गुस्से का इजहार किया है।
अरब दुनिया में गुस्सा
सऊदी अरब, कतर, जॉर्डन, फिलिस्तीनी अथॉरिटी और अरब लीग बेंजामिन नेतन्याहू की टिप्पणी की निंदा करते हुए चेतावनी दी है कि ये क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता के लिए खतरा हैं। जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वह नेतन्याहू की टिप्पणियों की निंदा करता है। इस तरह के बयान बेहद खतरनाक और भड़काऊ हैं।
मिस्र के विदेश मंत्रालय ने नेतन्याहू की टिप्पणी पर गुस्सा करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। कतर ने नेतन्याहू की टिप्पणी पर कहा कि इस तरह की अहंकार की भाषा नए संकटों और संघर्षों को बढ़ावा देगी। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। फिलिस्तीनी प्राधिकरण और अरब लीग ने नेतन्याहू के बयान को अरब देशों की संप्रभुता का उल्लंघन कहा है।
क्या है ग्रेटर इजरायल का विचार
ग्रेटर इजरायल का विचार पड़ोस के कई अरब देशों को इजरायल में मिलाने की बात कहता है। ग्रेटर इजरायल में जॉर्डन, लेबनान, सीरिया, मिस्र, इराक और सऊदी अरब का बड़ा हिस्सा आता है। इस विचार को इजरायल के कुछ अति-दक्षिणपंथी लोग अपनाते हैं। ये लोग पड़ोसी देशों पर सैन्य हमले के जरिए कब्जा करने की बात कहते हैं। ऐसे में यह विचार अरब दुनिया में गुस्सा पैदा करता रहा है।
तेल अवीव/अबू धाबी: ईरान की मिसाइलों और ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए इजरायल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने एडवांस हथियार प्रणालियां भेजी हैं। इसमें सबसे नया बना…
वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान समझौते के लिए…
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम सामने आया है। यूएई की एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी में 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को बिना किसी…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की कथित तौर पर राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ से तनातनी चरम पर पहुंच गई है। दावा किया जा…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर पर बयानबाजी करते हुए आरोप है कि भारत कश्मीरियों की पहचान खत्म कर रहा है। वहीं भारत में मुस्लिमों की स्थिति…
काठमांडू: भारत सरकार की ओर से इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा का ऐलान कर दिया गया है। यह यात्रा कुमाऊं के रास्ते पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम…
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…