Select Date:

बाइडेन को शक-इजराइल ने अमेरिकी हथियारों का गलत इस्तेमाल किया

Updated on 11-05-2024 12:32 PM

अमेरिका के विदेश विभाग ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें यह शक जताया गया है कि गाजा में इजराइल ने अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक नहीं किया है, जिससे मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ है।

हालांकि, अमेरिका ने यह भी कहा है कि वह गाजा में युद्ध के कारण ऐसे पुख्ता सबूत नहीं ढूंढ सका है। इसलिए आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। अमेरिका हथियारों की सप्लाई को जारी रखेगा।

दरअसल. अमेरिकी सांसदों ने फरवरी में इजराइल पर मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया था। इसके बाद फरवरी में ही राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक जांच कमेटी बनाई थी। इसने 7 अक्टूबर से अप्रैल के अंत तक हुई घटनाओं को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की। इसे अब जारी किया गया है।

इजराइल ने अमेरिका से छिपाई जानकारी
रिपोर्ट में कहा गया है कि इजराइल ने (नेशनल सिक्योरिटी मैमोरेंडम) NSM-20 के तहत आने वाले हथियारों को लेकर पूरी जानकारी नहीं दी है। इसके चलते ये निष्कर्ष निकालना मुश्किल हो रहा है कि इजराइल ने अमेरिका के दिए हथियारों को किसके खिलाफ इस्तेमाल किया ।

बाइडेन प्रशासन ने फरवरी में अमेरिका से सैन्य सहायता हासिल करने वाले देशों से एक मेमोरेंडम साइन करवाया था। इसे NSM-20 नाम दिया गया था। इस मेमोरेंडम के तहत सैन्य सहायता प्राप्त करने वाले देशों देशों से लिखित आश्वासन लिया गया था कि वे अमेरिकी हथियारों का उपयोग अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक करेंगे। इसी के आधार पर अमेरिका भविष्य में उन देशों को सैन्य सहायता देगा।

रिपोर्ट में बताया गया है कि हमास अक्सर खुद को बचाने के लिए लोगों को ढाल बनाता है। वहीं, अमेरिकी सैनिकों की गाजा में मौजूदगी नहीं होने के चलते वो सटीक आंकलन नहीं कर पा रहे हैं। इन सब बातों को मद्देनजर रखते हुए फिलहाल अमेरिका को नहीं लगता है कि इजराइल ने नियमों का उल्लंघन किया है।

हालांकि, इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति खुले तौर पर कह चुके है कि अगर इजराइल राफा में मिलिट्री ऑपरेशन करता है, तो वे मदद रोक देंगे। अमेरिकी बमों की एक खेप को रोक भी चुका है।

इजराइल के हमलों से गाजा में अब तक 34,900 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। मरने वालों में 14 हजार से ज्यादा बच्चे और 9 हजार से ज्यादा महिलाएं हैं। 19 लाख से ज्यादा लोगों को घर छोड़ना पड़ा है।

अमेरिका ने इजराइल को कौनसे हथियार भेजे
अमेरिकी मीडिया हाउस न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक अमेरिका ने इजराइल को गाजा में जंग के बीच 155 मिलिमीटर के 52,229 M795 आर्टिलेरी शेल्स, होवित्जर तोपों के लिए 30 हजार गोले भेजें हैं। इजराइल को 320 मिलियन डॉलर के डंब बम भी दिए गए हैं जिनमें GPS लगाकर उन्हें सटीक हमला करने में कारगर बनाया जा सकता है। इसके अलावा एयरडिफेंस सिस्टम, टैंक , हेलफायर मिसाइलें और कंधे पर रखकर चलाए जाने वाले रॉकेट भी भेजे हैं। इसके अलावा 250 से 2 हजार पाउंड के बम भी दिए गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान के अंदर अमेरिका को लेकर सख्त तेवर हैं और IRGC ने अमेरिका के सामने एक सेकंड के लिए भी झुकने से इनकार कर दिया है। ईरान की 'जैसे को…
 22 April 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (मंगलवार) पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया…
 21 April 2026
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस…
 21 April 2026
काठमांडू: नेपाल में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई बालेन शाह की सरकार पहले महीने में ही मुश्किल में फंस गई है। मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री बनने वाले…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता पर आखिरी बातचीत के लिए खुद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान…
 20 April 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी से ईरान में हमले शुरू किए। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमलों में इजरायल और खाड़ी देशो में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल…
Advt.