Select Date:

भोपाल में बिजली बिल के नाम पर बड़ा खेल, रिटायर्ड जीएम से 8.66 लाख की ठगी; जालसाज ने कहा "सरकारी कर्मचारी हूं, भरोसा रखिए"

Updated on 06-04-2026 11:47 AM
भोपाल। बिजली विभाग के कर्मचारी बनकर साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड जीएम से 8.66 लाख रुपये की साइबर ठगी की है। ठगों ने बकाया बिजली बिल न भरे जाने की शिकायत करने के नाम पर वृद्ध को फोन किया और बताया कि IVRS नंबर अपडेट होने के कारण उनके द्वारा भरे जा रहे बिजली बिल की राशि विभाग को नहीं मिल पा रही है। इसलिए उन्हें भी अपनी तरफ से नया IVRS नंबर अपडेट करना होगा।वृद्ध के मोबाइल पर लिंक भेजा

इसी दौरान उन्होंने वृद्ध के मोबाइल पर लिंक भेजा। वृद्ध को जब ठगी की शंका हुई तो ठग ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि हम बिजली विभाग के सरकारी कर्मचारी हैं, यदि कुछ गलत करेंगे तो नौकरी चली जाएगी। वृद्ध ने जैसे ही क्लिक किया तो उनके खाते से 8.66 लाख रुपये निकाल लिए। घटना 31 मार्च 2026 की है। वहीं शिकायत पर शाहपुरा पुलिस ने शनिवार रात केस दर्ज किया है।

पुलिस का क्या कहना

पुलिस के अनुसार रोहित नगर फेस-1, ई-8 एक्सटेंशन निवासी 78 वर्षीय नंदकिशोर दुबे ग्रेसिम इंड्रस्टीज प्राइवेट लिमिटेड के रिटायर्ड जीएम हैं। 31 मार्च को करीब तीन बजे उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को एमपीईबी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि आपके बिजली का बिल बकाया है। जब उन्होंने बताया कि वे हर माह समय पर बिजली का बिल भरते हैं तो जालसाज ने कहा कि आपका IVRS नंबर पुराना हो चुका है, इस कारण उसी नंबर पर बिजली बिल का भुगतान हो रहा है, आप अपने मीटर का IVRS नंबर बदल लें, नहीं तो बिजली कनेक्शन कट जाएगा।

वृद्ध ने कहा कि उन्हें यह सब करना नहीं आता और घर में वे अकेले रहते हैं। इस पर शातिर जालसाज ने पूछा कि आप पेमेंट कैसे करते हो, तो उन्होंने बताया कि पेटीएम से करता हूं। आरोपित ने उन्हें पेटीएम ऐप ओपन करने की बात कही, जिस पर वृद्ध ने इनकार किया तो आरोपित ने बताया कि वह सरकारी कर्मचारी है, धोखा नहीं करेगा। आरोपित ने ठगी का लिंक उन्हें भेजा, जिसे लेकर विश्वास में आकर वृद्ध ने लिंक पर क्लिक किया और उनके खाते से राशि निकल गई।

केस दर्ज किया गया

थाना प्रभारी संतोष मरकाम ने बताया कि प्रकरण में फरियादी के पास जिस नंबर से कॉल आया था, उसके विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
भोपाल, दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मध्य प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा। प्रदेशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच विधानसभा में मुख्यमंत्री…
 22 July 2026
मध्यप्रदेश में बस किराया बढ़ाने की मांग अब निर्णायक दौर में पहुंचती दिखाई दे रही है। लगातार आश्वासनों के बावजूद किराया संशोधित नहीं होने से नाराज मध्य प्रदेश बस ओनर्स…
 22 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में निजी शिक्षण संस्थानों की फीस निर्धारण प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोप लगाए हैं।विधानसभा में सरकार के जवाब का हवाला…
 22 July 2026
भोपाल। आयुष्मान कार्ड पर मुफ्त इलाज के झांसे में आकर भोपाल गए सागर जिले के एक किसान की गलत ब्लड चढ़ाने के कारण मौत हो गई।मृतक 46 वर्षीय ब्रह्मानंद सिंह…
 22 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने स्पष्ट किया है कि नदियों में दूध अर्पित करना लोगों की आस्था का विषय है और इसके खिलाफ देश में कोई निषेधात्मक कानून नहीं…
 22 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन के भीतर और बाहर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में…
 22 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य सरकार वर्ष 2018 के मेडिकल एजुकेशन एडमिशन रूल्स में संशोधन करके…
 22 July 2026
 भोपाल। कोलार इलाके में दानिश हिल्स व्यू कालोनी के रहवासियों द्वारा अकबरपुर की शासकीय भूमि पर अवैध उत्खनन, पहाड़ी और पेड़ों की कटाई के आरोप लगाए जाने के बाद प्रशासन…
 22 July 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने शाहपुरा तालाब और उसके बफर जोन का सीमांकन कर अतिक्रमण चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शाहपुरा तालाब किनारे डाला…
Advt.