नेपाल में क्या हुआ है?
केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को Gen-Z के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद इस्तीफा दे दिया था। नेपाल के युवा भ्रष्टाचार के खिलाफ लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे थे। इन प्रदर्शनों को ओली सरकार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोक लगाने के फैसले ने भड़का दिया और सोमवार को राजधानी की सड़कों पर प्रदर्शनकारी उतर आए। इस दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई।देर रात तक ओली सरकार ने डैमेज कंट्रोल करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध का फैसला वापस ले लिया लेकिन यह युवाओं के गुस्से को शांत नहीं कर सका। मंगलवार को Gen-Z प्रदर्शनकारियों ने राजधानी पर कब्जा कर लिया और संसद, राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट समेत प्रमुख इमारतों में आग लगा दी। राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को सेना ने सुरक्षित निकाला। आखिरकार दबाव बढ़ता देख ओली ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेज दिया।


