Select Date:

MP में बिश्नोई गैंग का नेटवर्क बेनकाब, चार स्तरों पर फैला है नेटवर्क, अमेरिका से जुड़े तार; STF के चौंकाने वाले खुलासे

Updated on 25-04-2026 12:04 PM

भोपाल। फिरौती के लिए लोगों को धमकाने, वसूली व अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाला लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क मध्य प्रदेश में चार स्तर में काम कर रहा है। प्रदेश में बीते दिनों सामने आए करीब 10 मामलों की जांच में सामने आया है कि पहले स्तर पर बिश्नोई का खास गुर्गा हैरी बॉक्सर है। बताया जाता है कि वह अमेरिका में रह रहा है। दूसरे स्तर पर फाइनेंस करने व समन्वय बनाने वाले हैं।

तीसरे स्तर पर वे लोग हैं, जो दूसरे राज्य से आकर फायरिंग या दहशत फैलाने का काम करते हैं। इनमें भी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अपराधी अधिक हैं। सबसे नीचे यानी चौथे स्तर पर रेकी कर वीडियो बनाने वाले हैं। रेकी करने और घर का वीडियो बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर आपराधिक प्रवृत्ति के युवाओं की तलाश की जाती है। इन्हें पांच से 10 हजार रुपये तक दिए जाते हैं।

एसआईटी की कार्रवाई और गिरफ्तारियां

बता दें कि भोपाल में एक रियल एस्टेट कारोबारी के घर का वीडियो बनाकर, धमकाने और 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में मध्य प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा गठित एसआइटी ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपित बांदा का ही रहने वाला आनंद मिश्रा, वीडियो बनाने वाला उत्तर प्रदेश के बांदा का निर्मल तिवारी और राजस्थान के बीकानेर का निवासी जेपी डारा हैं। डारा के विरुद्ध 18 गंभीर अपराध दर्ज हैं। वह पूरे नेटवर्क में फाइनेंसर की भूमिका में था। डारा को 25 अप्रैल और बाकी दोनों को 27 अप्रैल तक के लिए पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सिग्नल ऐप और हैरी बॉक्सर का कनेक्शन

मध्य प्रदेश पुलिस की एसआइटी की जांच में सामने आया है कि मध्य प्रदेश के अपराधों में गिरफ्तार आरोपित प्रदीप शुक्ला और आनंद मिश्रा सिग्नल एप के माध्यम से सीधे हैरी बॉक्सर से बात करते थे। इससे साफ हो गया कि मध्य प्रदेश में बिश्नोई का गिरोह सक्रिय है। पहले पुलिस को लग रहा था कि बिश्नोई के नाम से दूसरे अपराधी लोगों को धमका रहे होंगे।

हैरी देशभर में नेटवर्क चलाने वाला मुख्य आरोपित बताया जाता है। उसका नाम हरी सिंह जाट है, पर बॉक्सर होने के चलते अपना नाम हैरी बॉक्सर लिखता है। वह वाट्सएप कॉल और ऑडियो मैसेज से लोगों को धमकाने का काम करता है। बता दें कि लगभग दो माह में प्रदेश के अशोकनगर, खरगोन इंदौर, भोपाल सहित अन्य जिलों में लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी, फिरौती मांगने और फायरिंग के 10 अपराध दर्ज किए गए हैं, जिनमें छह की जांच एसटीएफ कर रही है।

जेल में पूछताछ और रेकी के सुराग

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के शूटरों से विशेष जांच दल (एसआइटी) ने कसरावद जेल में पूछताछ की है। एक आरोपित पूर्व से ही रिमांड पर चल रहा है। पुलिस बिल्डर की रेकी करने का सुराग जुटाना चाहती है। बता दें कि बायो-कॉटन कारोबारी दिलीप सिंह राठौर के घर फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार नागदा के राजपाल सिंह चंद्रावत को एसआइटी ने रिमांड पर लिया था। उससे बिल्डर विवेक दम्मानी और प्रॉपर्टी ब्रोकर चेतन सिंह पंवार व कुंवर सिंह भूरिया को धमकाने का शक है।

तीनों को लॉरेंस के शूटर हैरी बॉक्सर के नाम से धमकी मिल चुकी है। शुक्रवार को एसआइटी ने कसरावद जेल में बंद लखन, पवन और राजेश से पूछताछ की। देवास के सीया निवासी तीनों आरोपितों ने ही राजपाल के इशारे पर फायरिंग की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.