बिटकॉइन और इथेरियम देखते रह गए, जीकैश क्रिप्टो ने कर दिया कमाल
Updated on
26-08-2026 04:21 PM
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी में पिछले हफ्ते से जबरदस्त तेजी आई हुई है। यह तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी के समर्थन की बात कही थी। इस बीच बिटकॉइन से लेकर इथेरियम, बाइनेंस, रिपल आदि में बड़ा उछाल आया है। वहीं जीकैश नामक क्रिप्टो ने रिटर्न के मामले में बिटकॉन जैसी बड़ी-बड़ी प्रमुख क्रिप्टो को भी पीछे छोड़ दिया है।
बुधवार दोपहर 1 बजे तक Zcash क्रिप्टो ने पिछले 7 दिनों में निवेशकों को 57% का धांसू रिटर्न दिया है। वहीं 7 दिनों बिटकॉइन का रिटर्न 23% और इथेरियम का करीब 29% रहा। इनके अलावा एक हफ्ते में बाइनेंस ने 16%, रिपल ने करीब 44% और सोलाना ने 26% रिटर्न दिया।
24 घंटे में गिरी कीमत
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टोकरेंसी में बड़ी गिरावट देखी गई है। बुधवार दोपहर 1 बजे तक प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट इस प्रकार रही:
बिटकॉइन 2% से कुछ ज्यादा की गिरावट के साथ 78,958.31 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
इथेरियम में भी करीब 2 फीसदी की गिरावट आई है। इस गिरावट के साथ इसकी कीमत 2,463.79 डॉलर रह गई है।
बाइनेंस क्रिप्टो में 2.7% की गिरावट आई और यह 699.48 डॉलर पर आ गया।
रिपल पिछले 24 घंटे में 5% से ज्यादा लुढ़क गया। यह 1.44 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
7 दिनों में जबरदस्त रिटर्न देने वाली क्रिप्टो जीकैश में भी 7.6% की गिरावट आई है। यह 791.31 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
बिटकॉइन ने पार किया 80000 का आंकड़ा
बिटकॉइन ने एक दिन पहले यानी मंगलवार को 80 हजार डॉलर का आंकड़ा फिर से पार कर लिया था। यह मई के मध्य के बाद पहली बार है, जब बिटकॉइन इस स्तर पर पहुंचा है। कमजोर अमेरिकी डॉलर और क्रिप्टोकरेंसी के लिए अमेरिका में ज्यादा अनुकूल नीतियों की उम्मीद के चलते निवेशकों की बिटकॉइन में दिलचस्पी बढ़ी है।
जीकैश का छप्परफाड़ रिटर्न
एक साल की बात करें तो जीकैश ने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। एक साल में इसकी कीमत में 1745% का उछाल आया है। यानी एक साल पहले अगर आपने इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो उनकी वैल्यू बढ़कर 18 लाख रुपये से ज्यादा हो चुकी होती।
नई दिल्ली: भारतीय निवेशकों के लिए ग्लोबल मार्केट में निवेश करने को लेकर एक खास खबर है। पराग पारिख फाइनेंशियल एडवाइजरी सर्विसेज गिफ्ट ( PPFAS GIFT ) ने विदेशी बाजार…
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी में पिछले हफ्ते से जबरदस्त तेजी आई हुई है। यह तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी के समर्थन…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने के लिए नया अभियान शुरू किया है। अमेरिकी प्रशासन ने चेतावनी दी है कि ईरान के…
नई दिल्ली: देश की आर्थिक गति अब और तेजी से दौड़ेगी। जीडीपी में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को अब और ज्यादा लोन मिलेगा। इससे…
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट का दौर रहा। वहीं फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर…
नई दिल्ली: देश में क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल आय दिन बढ़ते जा रहे हैं। केंद्रीय बैंक यानी कि आरबीआई (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक्टिव…