Select Date:

भोपाल के पॉश इलाके में बुजुर्ग महिला से अनोखी ठगी, 'राम नाम' का जाप कराया और ले उड़े कान के टॉप्स और मंगलसूत्र

Updated on 16-05-2026 02:08 PM

भोपाल। 10 नंबर मार्केट क्षेत्र में दो शातिर बदमाशों ने झांसा देकर एक बुजुर्ग महिला के सोने के जेवरात पार कर दिए। आरोपितों ने पहले महिला को बातों में उलझाया, फिर धार्मिक बातें कर भरोसा जीतते हुए आंखें बंद करवाकर उनके कान के टाप्स और मंगलसूत्र चोरी कर लिए। मामले में हबीबगंज पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पंचशील नगर निवासी 62 वर्षीय कोकिला चौहान अपने पति के साथ कपड़ों पर प्रेस करने का काम करती हैं। गुरुवार शाम वह अग्रवाल अस्पताल के पास एक ग्राहक के घर कपड़े देने गई थीं। वहां से लौटते समय 10 नंबर मार्केट के पास दो युवक उनके पीछे-पीछे आए और परिचित होने का दावा करते हुए बातचीत करने लगे।

आरोपियों ने धोखे से महिला को चूना लगाया

आरोपितों ने महिला से कहा कि वह काफी थकी हुई लग रही हैं, इसलिए पहले पानी पी लें। महिला ने उनकी बातों पर भरोसा कर पानी पी लिया। इसके बाद दोनों युवक धार्मिक चर्चा करने लगे और बोले कि राम नाम का जाप करने से मानसिक शांति मिलती है। उन्होंने महिला से आंखें बंद कर पांच कदम आगे बढ़ते हुए जाप करने को कहा। महिला जैसे ही आंखें बंद कर मंत्र जाप करने लगी, उसी दौरान आरोपितों ने चालाकी से उनके सोने के टाप्स और मंगलसूत्र निकाल लिए और मौके से फरार हो गए।

घर पहुंचने पर महिला को जेवर गायब होने का पता चला। शिकायत के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
जबलपुर, ऑनलाइन ठगी के मामलों की जांच में सुस्ती पर मप्र हाई कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। जबलपुर निवासी 70 वर्षीय चैताली मित्रा से 6.25 लाख रुपए की साइबर ठगी…
 23 July 2026
भोपाल, 1991 बैच के आईएएस अशोक वर्णवाल मध्यप्रदेश के नए और कुल 35वें मुख्य सचिव होंगे। सरकार ने बुधवार देर रात 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस डॉ. राजेश राजौरा को सुपरसीड…
 23 July 2026
बड़ा तालाब में अतिक्रमणों को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने बुधवार को राज्य शासन और स्थानीय प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। एनजीटी ने कहा कि मामला 2020 से लंबित…
 23 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सत्र में एक विनियोग विधेयक सहित 15 विधेयक पारित किए गए, जो जनकल्याण, सुशासन और…
 23 July 2026
भोपाल/ इंदौर/ग्वालियर, गाड़ी पर हूटर लगाकर वीआईपी रुतबा दिखाने का शौक मध्य प्रदेश में खूब सिर चढ़कर बोल रहा है। कोई नेता जैसा दिखना चाहता है तो कोई सड़क पर अलग…
 23 July 2026
भोपाल, भोपाल पुलिस कमिश्नर ने अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।बुधवार को कार्रवाई एक युवक की शिकायत पर की गई…
 23 July 2026
भोपाल, राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट…
 23 July 2026
भोपाल, नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध…
 23 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की जांच करने वाली मुख्य एजेंसी 'आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ' (EOW) की कार्यप्रणाली और मुकदमों के निपटारे की रफ्तार पर सवाल उठ रहे हैं।…
Advt.