ब्राजील ने अमेरिका पर लगाया सरकार का तख्तापलट का आरोप, भड़के राष्ट्रपति ने की डॉलर का बहिष्कार करने की अपील
Updated on
04-08-2025 02:14 PM
ब्रासीलिया/वॉशिंगटन: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने अमेरिका पर सरकार की तख्तापलट की कोशिश करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। ब्राजील के राष्ट्रपति ने ये आरोप उस वक्त लगाया है जब अमेरिका के साथ उनके रिश्ते काफी खराब हैं। उन्होंने कहा है कि अमेरिका ने उनकी सरकार को सत्ता में आने से रोकने के लिए तख्तापलट की साजिश रची थी। यह बयान ऐसे समय पर आया है जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील से होने वाले आयात पर 50% टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक टकराव और भी गहरा गया है। ट्रंप और लूला के संबंध शुरू से ही खराब रहे हैं, क्योंकि ट्रंप ने हमेशा से ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो का समर्थन किया है। जैर बोल्सोनारो भी कट्टर ट्रंप समर्थक रहे हैं, लेकिन उनपर ब्राजील में चुनाव में धांधली करने और चुनाव हारने के बाद देश की संसद पर कब्जा करने की कोशिश के आरोप लगे थे, जैसा खुद ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद किया था।
लूला ने कहा कि अमेरिका ने पूर्व राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो को समर्थन देकर सत्ता परिवर्तन की कोशिश की, जो अब न्यायिक जांच के घेरे में हैं। आपको बता दें कि बोल्सोनारो पर आरोप है कि उन्होंने 2022 के चुनाव में हारने के बाद सत्ता नहीं छोड़ने की योजना बनाई थी। जांच में खुलासा हुआ है कि बोल्सोनारो और उनके सहयोगियों ने ब्राजील की सेना से संपर्क कर तख्तापलट की योजना बनाई थी, जिससे राष्ट्रपति लूला को पद ग्रहण करने से रोका जा सके। जांच में एक मसौदा डिक्री भी मिला है, जिसमें चुनाव परिणाम रद्द करने और नए चुनाव कराने की बात कही गई थी। अब बोल्सोनारो के खिलाफ ब्राजील में मुकदमा चल रहा है।
अमेरिका पर ब्राजील के राष्ट्रपति के सनसनीखेज आरोप पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम पर लगातार सवाल उठाए थे और कहा था कि चुनाव में धांधली हुई है। यह रणनीति डोनाल्ड ट्रंप की 2020 में राष्ट्रपति चुनाव में मिली हार के बाद की रणनीति से मिलती-जुलती मानी जाती है, जिसमें ट्रंप ने झूठे दावों से अपने समर्थकों को भड़काने की कोशिश की थी और बाद में उनके समर्थकों ने देश की संसद कैपिटल हिल पर हमला कर दिया था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, राष्ट्रपति लूला ने डॉलर का बहिष्कार करने की भी अपील की है। राष्ट्रपति लूला ने ग्लोबल फाइनेंसिंस सिस्टम पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि दुनिया अमेरिकी डॉलर की निर्भरता से बाहर निकले। उन्होंने कहा, "हम एक ऐसी दुनिया में नहीं रह सकते जहां एक ही देश की मुद्रा पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करे।"
आपको बता दें कि लूला लंबे समय से बहुध्रुवीय वैश्विक आर्थिक व्यवस्था के पक्षधर रहे हैं और उन्होंने BRICS देशों के भीतर वैकल्पिक भुगतान प्रणाली की वकालत की है। लूला एक अलग ब्रिक्स करेंसी के पक्षधर रहे हैं। इसके अलावा लूला ने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि "ब्राजील छोटा देश नहीं है, जो अमेरिका के सामने झुक जाए। हम एक संप्रभु राष्ट्र हैं और उसी भावना से बातचीत करेंगे।" उन्होंने साफ किया कि अगर ट्रंप ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो के खिलाफ चल रहे मुकदमे को लेकर टैरिफ लगा रहे हैं, तो यह अमेरिका और ब्राजील की जनता के साथ अन्याय है। आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ब्राजील पर 50% टैरिफ लगाया है और उन्होंने इसके पीछे बोल्सोनारो के खिलाफ चलने वाले मुकदमे को वजह बताया है। इसके अलावा ट्रंप ने बोल्सोनारो के मुकदमे को सुनने वाले जज पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
तेल अवीव/अबू धाबी: ईरान की मिसाइलों और ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए इजरायल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने एडवांस हथियार प्रणालियां भेजी हैं। इसमें सबसे नया बना…
वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान समझौते के लिए…
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम सामने आया है। यूएई की एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी में 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को बिना किसी…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की कथित तौर पर राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ से तनातनी चरम पर पहुंच गई है। दावा किया जा…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर पर बयानबाजी करते हुए आरोप है कि भारत कश्मीरियों की पहचान खत्म कर रहा है। वहीं भारत में मुस्लिमों की स्थिति…
काठमांडू: भारत सरकार की ओर से इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा का ऐलान कर दिया गया है। यह यात्रा कुमाऊं के रास्ते पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम…
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…