चीन के साथ रिश्तों को लेकर पाकिस्तान पर भड़का है अमेरिका
पाकिस्तान सेना के रिटायर्ड मेजर जनरल और पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज के चेयरमैन साद खट्टक ने कहा कि तुलसी गबार्ड का मकसद शायद चीन के साथ पाकिस्तान के बढ़ते रिश्तों को लेकर उस पर दबाव डालना था। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने आतंकवाद विरोधी अभियानों में हमेशा अमेरिका का साथ दिया है।
खट्टक ने कहा, "हो सकता है कि वे पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखना चाहते हों ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह उनके प्रभाव क्षेत्र से बाहर न जाए।" "पाकिस्तान से संयुक्त राज्य अमेरिका को मिसाइल खतरे की बात के पीछे मुझे बस यही एक तर्क समझ आता है।"


