कनाडा के खालिस्तान प्रेमी मंत्री नए विवाद में फंसे, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए मांगे थे 100 सैनिक, जानें क्यों?
Updated on
01-08-2024 01:49 PM
ओटावा: कनाडा के खालिस्तान प्रेमी मंत्री हरजीत सज्जन एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। ग्लोब एंड मेल की रिपोर्ट के मुताबिक हरजीत सज्जन ने सशस्त्र बलों से 100 सैनिकों को भेजने की पैरवी की थी, ताकि वह पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के वैंकूवर कॉन्सर्ट के बैकग्राउंड में रहें। रिपोर्ट के मुताबिक सज्जन के ऑफिस ने पुष्टि की कि उन्हें 15 अप्रैल को गायक के मैनेजर सोनाली सिंह से पत्र मिला था, जिसमें उनकी ओर से 27 अप्रैल के कार्यक्रम में कनाडाई सैनिकों के भाग लेने का अनुरोध किया गया था।
सज्जन की प्रेस सचिव जोआना कांगा ने कहा, 'अगले दिन 16 अप्रैल को सज्जन ने रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर को अपने समर्थन के साथ प्रबंधक का पत्र भेजा।' नेशनल डिफेंस ने कहा कि ब्लेयर ने कनाडाई सशस्त्र बल के कमांडरों को अनुरोध भेजा, जिन्हों ने सैनिकों को बैकग्राउंड में खड़े रखने के विचार को खारिज कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने कहा कि 100 सैनिकों के लिए अनुरोध भेजा गया था। कांगा ने कहा कि सज्जन दिलजीत के अनुरोध के समर्थन पर कोई माफी नहीं मागते हैं।
कनाडाई सेना से मिला ये जवाब
कांगा ने कहा, 'दिलजीत दोसांज दुनिया के सबसे बड़े पंजाबी कलाकार हैं और वे वैंकूवर के सबसे बड़े स्टेडियम में एक रेकॉर्ड बनाने वाला कार्यक्रम करने वाले थे।' उन्होंने आगे कहा, 'मंत्री सज्जन ने सहमति जताते हुए कहा था कि यह संगीत कार्यक्रम कनाडाई सशस्त्र बलों के लिए युवा कनाडाई लोगों के एक विविध समुदाय के साथ जुड़ने का एक अच्छा अवसर होगा।' लेफ्टिनेंट-कमांडर लिंडा कोलमैन ने कहा कि राष्ट्रीय रक्षा मंत्री के कार्यालय की ओर से आए पत्र के जवाब में कनाडाई सशस्त्र बल ने कहा गया कि तंग समयसीमा और कर्मियों की उपलब्धता न होने के कारण अनुरोध पूरा करना संभव नहीं होगा।
रक्षामंत्री भी कुछ नहीं कर सके
कनाडाई रक्षा मंत्री ने भी सज्जन के अनुरोध को पूरा नहीं करा सके। कोलमैन ने बयान में कहा, 'राष्ट्रीय रक्षा मंत्री के कार्यलय ने तुरंत मूल्यांकन के लिए कनाडाई सशस्त्र बलों के जवाब को स्वीकार करते हुए धन्यवाद कहा और इस तरह यह मामला खत्म हुआ।' इससे पहले सज्जन हाल ही में तब विवादों में आए थे, जब रिपोर्ट में कहा गया था कि काबुल पर तालिबान के कब्जे के दौरान उन्होंने कनाडाई सेना को पहले अफगान सिखों को निकालने को कहा था।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…