Select Date:

आयरलैंड के हाथों क्लीन स्वीप होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, इन्हें बताया हार का असली जिम्मेदार

Updated on 29-06-2026 01:41 PM
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन टीम इंडिया को आयरलैंड ने दूसरे टी20 मुकाबले में 1 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में 2-0 से ऐतिहासिक क्लीन स्वीप कर दिया। पहले मैच में 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 34 रन से हारने के बाद, भारत को अपनी साख बचाने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना था। कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और आयरलैंड ने भारत के सामने 155 रनों का आसान सा लक्ष्य रखा था। लेकिन, जवाब में टीम इंडिया निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर केवल 153 रन ही बना सकी और महज 1 रन के बेहद करीबी अंतर से मैच और सीरीज दोनों गंवा बैठी।

प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे का इंटरनेशनल डेब्यू

इस करो या मरो के मुकाबले में भारतीय टीम प्रबंधन ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव किए थे। भारत की तरफ से तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को एक साथ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू करने का गौरव प्राप्त हुआ। हालांकि, फैंस को सबसे ज्यादा निराशा तब हुई जब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर बेंच पर बैठना पड़ा और उन्हें इस सीरीज के दोनों मैचों में प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों ने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया, लेकिन टीम इंडिया को जीत की दहलीज के पार नहीं ले जा सके।

हार के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर

आयरलैंड की धरती पर मिली इस शर्मनाक हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर बेहद निराश नजर आए। मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में अपने दिल का गुबार निकालते हुए अय्यर ने कहा, 'यह हमारे लिए बिल्कुल भी अच्छी सीरीज नहीं रही, लेकिन आयरलैंड की टीम ने जिस तरह का खेल दिखाया, उसके लिए उन्हें पूरा श्रेय जाता है। उन्हें इस बात का बखूबी अंदाजा था कि यह विकेट कैसा बर्ताव करेगी। इसके अलावा मैदान पर उनकी फील्डिंग का स्तर कमाल का था।' अय्यर ने आगे कहा, 'आयरलैंड के गेंदबाजों ने अपनी योजनाओं को मैदान पर जिस सटीकता के साथ लागू किया, वह लाजवाब था। उन्होंने गेंदबाजी और फील्डिंग के डिपार्टमेंट में हमें पूरी तरह से आउटप्ले कर दिया।'

डेब्यू करने वाले युवा खिलाड़ियों की कप्तानी ने की तारीफ

भले ही नतीजा भारत के पक्ष में नहीं रहा, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम में शामिल हुए नए खिलाड़ियों की तारीफ करने में कोई कंजूसी नहीं दिखाई। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 16 विकेट लेने वाले प्रिंस यादव और पंजाब किंग्स के फिनिशर सूर्यांश शेडगे को लेकर अय्यर ने कहा, 'प्रिंस के पास आईपीएल का बेहतरीन अनुभव है, जब वह गेंदबाजी के लिए आते हैं तो उनके पास अपनी खुद की रणनीतियां और आइडियाज होते हैं। सूर्यांश ने भी मैदान पर अच्छा जज्बा दिखाया।" अंत में आयरलैंड की मेजबानी और फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए अय्यर ने कहा, "यहाँ आना, खेलना और इस देश की मेहमाननवाज़ी का हिस्सा बनना हमारे लिए एक बेहद सम्मान और खुशी की बात है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
 22 July 2026
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
Advt.