Select Date:

समर्थ सिंह को लेकर उसके घर पहुंची सीबीआई, क्राइम सीन हुआ री-क्रिएट

Updated on 28-05-2026 11:26 AM

भोपाल। अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो )ने अपनी तफ्तीश बेहद तेज कर दी है।दिल्ली से आई सीबीआई की टीम अब इस हाई-प्रोफाइल मामले की परतें खोलने के लिए भोपाल में ही अस्थाई रूप से डेरा डालने जा रही है। जांच को पूरी तरह सुचारू और गोपनीय रखने के उद्देश्य से सीबीआइ यहां अपना एक कैंप यानी कंट्रोल रूम बनाने की तैयारी में है।

इस संबंध में दिल्ली सीबीआई की ओर से भोपाल पुलिस कमिश्नर को एक आवेदन भी भेजा गया है, जिसमें मांग की गई है कि टीम को शहर में एक ऐसा सुरक्षित और उपयुक्त स्थान मुहैया कराया जाए, जहां केस से जुड़े बेहद संवेदनशील दस्तावेजों को सुरक्षित रखा जा सके और जरूरत पड़ने पर आरोपितों व संदिग्धों को रोककर उनसे पूछताछ की जा सके। पत्र मिलने के बाद स्थानीय अधिकारी उपयुक्त जगह की तलाश में जुट गए हैं।इस बीच, जांच एजेंसी का पूरा ध्यान अब मुख्य आरोपित और मृतका के पति समर्थ सिंह पर केंद्रित हो गया है। मृतका की सास और सेवानिवृत्त न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ करने के बाद, सीबीआई बुधवार को तीन दिन की रिमांड लेने के बाद समर्थ सिंह को लेकर सीधे उसके बागमुगालिया एक्सटेंशन स्थित घर पहुंची।

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व सीबीआई की डीएसपी रैंक की अधिकारी ने किया, जो खुद कड़ियां जोड़ने के लिए क्राइम सीन का मुआयना कर रही हैं। जांच की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली से एक विशेष फोरेंसिक टीम भी भोपाल बुलाई गई है।

जो घर के भीतर से वैज्ञानिक साक्ष्य, फिंगरप्रिंट्स और अन्य तकनीकी सबूत जुटाने में लगी है। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी समर्थ के बयानों और मौके के हालातों का मिलान करने के लिए क्राइम सीन री-क्रिएट किया गया है, ताकि घटना के समय असल सच सामने आ सके।

इससे पहले बुधवार को सीबीआई समर्थ को भोपाल के अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका चिकित्सा परीक्षण कराया गया। इसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे आरोपित को सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया,रिमांड के दौरान सीबीआइ समर्थ सिंह से घटना के दिन के पूरे घटनाक्रम को सिलसिलेवार ढंग से समझ रही है।

हम बता दें कि जांच को मजबूत करने के लिए सीबीआई मंगलवार को ही स्थानीय पुलिस से समर्थ के मोबाइल फोन, लैपटाप, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में ले चुकी हैं, जिनका बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है।

सीबीआई सूत्रो के मुताबिक, पूछताछ के अगले चरण में पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करने की तैयारी है, ताकि दोनों के बयानों का विरोधाभास पकड़कर मौत के पीछे का सच सामने लाया जा सके।

आरोपित समर्थ सिंह सीबीआई 29 मई तक रिमांड पर

  • आरोपित पति समर्थ सिंह को बुधवार को भोपाल कोर्ट में पेश किया गया।
  • न्याय सेवा सदन स्थित आकांक्षा कुमार उचाड़िया की अदालत में सुनवाई के दौरान एसआईटी ने आरोपित को पेश कर उसका रिमांड सीबीआई को ट्रांसफर किया।
  • कोर्ट ने समर्थ सिंह को 29 मई तक सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है।
  • इससे पहले समर्थ सिंह सात दिन की पुलिस रिमांड पर एसआईटी की पूछताछ में था।
  • मामले की जांच अब सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली है। 29 मई को सीबीआई आरोपित को दोबारा कोर्ट में पेश करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
जबलपुर, ऑनलाइन ठगी के मामलों की जांच में सुस्ती पर मप्र हाई कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। जबलपुर निवासी 70 वर्षीय चैताली मित्रा से 6.25 लाख रुपए की साइबर ठगी…
 23 July 2026
भोपाल, 1991 बैच के आईएएस अशोक वर्णवाल मध्यप्रदेश के नए और कुल 35वें मुख्य सचिव होंगे। सरकार ने बुधवार देर रात 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस डॉ. राजेश राजौरा को सुपरसीड…
 23 July 2026
बड़ा तालाब में अतिक्रमणों को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने बुधवार को राज्य शासन और स्थानीय प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। एनजीटी ने कहा कि मामला 2020 से लंबित…
 23 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सत्र में एक विनियोग विधेयक सहित 15 विधेयक पारित किए गए, जो जनकल्याण, सुशासन और…
 23 July 2026
भोपाल/ इंदौर/ग्वालियर, गाड़ी पर हूटर लगाकर वीआईपी रुतबा दिखाने का शौक मध्य प्रदेश में खूब सिर चढ़कर बोल रहा है। कोई नेता जैसा दिखना चाहता है तो कोई सड़क पर अलग…
 23 July 2026
भोपाल, भोपाल पुलिस कमिश्नर ने अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।बुधवार को कार्रवाई एक युवक की शिकायत पर की गई…
 23 July 2026
भोपाल, राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट…
 23 July 2026
भोपाल, नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध…
 23 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की जांच करने वाली मुख्य एजेंसी 'आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ' (EOW) की कार्यप्रणाली और मुकदमों के निपटारे की रफ्तार पर सवाल उठ रहे हैं।…
Advt.