Select Date:

त्विषा शर्मा केस में एक्शन में CBI: पहले ही दिन रिटायर्ड जज गिरिबाला से लंबी पूछताछ, कोर्ट से मांगेगी पति समर्थ की रिमांड

Updated on 27-05-2026 12:37 PM
, भोपाल। नोएडा की त्विषा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने शुरू कर दी है। मंगलवार को जांच के पहले ही दिन एजेंसी ने मामले से जुड़े प्रमुख लोगों से पूछताछ कर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पहले ही दिन रिटायर्ड जज सास से करीब आधे घंटे पूछताछ

सीबीआइ की टीम सबसे पहले उस घर में पहुंची, जहां त्विषा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। यहां अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और त्विषा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह से करीब आधे घंटे पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, सीबीआइ के अधिकारियों ने गिरिबाला सिंह से त्विषा और उनके पति समर्थ सिंह के वैवाहिक संबंधों, परिवार के माहौल और घटना से पहले की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल किए।

घटना के दिन के हालात और साक्ष्यों का परीक्षण

जांच एजेंसी यह समझने का प्रयास कर रही है कि शादी के बाद दोनों के रिश्तों में किस तरह के बदलाव आए और घटना वाले दिन घर में क्या स्थिति थी। अधिकारियों ने यह भी जानकारी ली कि घटना से पहले त्विषा से आखिरी बार कब और क्या बातचीत हुई थी। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान सीबीआइ की टीम ने कमरे और आसपास के हिस्सों का परीक्षण भी किया। टीम ने मौके से जुड़े भौतिक साक्ष्यों और घटनाक्रम की परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया। माना जा रहा है कि एजेंसी पुराने साक्ष्यों का दोबारा परीक्षण भी करा सकती है।

थ्रीईएमई सेंटर पहुंची टीम, मायके वालों ने बयां किया दर्द

गिरिबाला सिंह के निवास से निकलने के बाद सीबीआइ की टीम लालघाटी स्थित थ्रीईएमई सेंटर पहुंची। यहां त्विषा के माता-पिता और अन्य रिश्तेदार ठहरे हुए हैं। यहां करीब एक घंटे टीम ने त्विषा के स्वजनों से विस्तार से पूछताछ की। परिवार के सदस्यों ने जांच अधिकारियों को बताया कि शादी के बाद से थी त्विषा लगातार मानसिक रूप से परेशान रहती थी।

उन्होंने मोबाइल मैसेज, फोन कॉल और आखिरी बातचीत से जुड़ी जानकारियां भी टीम को उपलब्ध कराईं। सीबीआइ अधिकारियों ने स्वजनों से यह भी जाना कि घटना से पहले त्विषा ने किन परिस्थितियों का जिक्र किया था और परिवार को किस तरह की आशंकाएं थीं। सूत्रों के अनुसार, एजेंसी ने मोबाइल चैट, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के बारे में भी जानकारी जुटाई है।

पति की रिमांड मांगेगी CBI

सीबीआइ टीम ने मंगलवार को भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से मुलाकात कर अब तक की जांच और पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली। वहीं देर रात एसआइटी प्रमुख एसीपी रजनीश कश्यप ने केस डायरी और अब तक जुटाए गए सभी साक्ष्य सीबीआइ को सौंप दिए। इसमें जब्त इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री शामिल है। उधर, बुधवार को सीबीआइ त्विषा के पति समर्थ सिंह को विशेष अदालत में पेश करके रिमांड मांग सकती है।

शादी के महज 5 महीने बाद ही फंदे पर लटकी मिली थी बॉडी

नोएडा की रहने वाली 33 वर्षीय पूर्व 'मिस पुणे' और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल निवासी एडवोकेट समर्थ सिंह से हुई थी। त्विषा की सास गिरिबाला सिंह एक सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं और वर्तमान में उपभोक्ता आयोग भोपाल की अध्यक्ष पद पर कार्यरत थीं। शादी के महज 5 महीने बाद ही, 12 मई 2026 की रात को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में त्विषा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी बॉडी फंदे से लटकी मिली थी।

सुप्रीम कोर्ट के स्वतः संज्ञान के बाद CBI को मिला केस

मृतका के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित और मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। पुलिस ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या और उत्पीड़न का केस दर्ज किया। मामले की संवेदनशीलता और ससुराल पक्ष के न्यायिक रसूख को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस पर स्वतः संज्ञान लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
जबलपुर, ऑनलाइन ठगी के मामलों की जांच में सुस्ती पर मप्र हाई कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। जबलपुर निवासी 70 वर्षीय चैताली मित्रा से 6.25 लाख रुपए की साइबर ठगी…
 23 July 2026
भोपाल, 1991 बैच के आईएएस अशोक वर्णवाल मध्यप्रदेश के नए और कुल 35वें मुख्य सचिव होंगे। सरकार ने बुधवार देर रात 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस डॉ. राजेश राजौरा को सुपरसीड…
 23 July 2026
बड़ा तालाब में अतिक्रमणों को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने बुधवार को राज्य शासन और स्थानीय प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। एनजीटी ने कहा कि मामला 2020 से लंबित…
 23 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सत्र में एक विनियोग विधेयक सहित 15 विधेयक पारित किए गए, जो जनकल्याण, सुशासन और…
 23 July 2026
भोपाल/ इंदौर/ग्वालियर, गाड़ी पर हूटर लगाकर वीआईपी रुतबा दिखाने का शौक मध्य प्रदेश में खूब सिर चढ़कर बोल रहा है। कोई नेता जैसा दिखना चाहता है तो कोई सड़क पर अलग…
 23 July 2026
भोपाल, भोपाल पुलिस कमिश्नर ने अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।बुधवार को कार्रवाई एक युवक की शिकायत पर की गई…
 23 July 2026
भोपाल, राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट…
 23 July 2026
भोपाल, नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध…
 23 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की जांच करने वाली मुख्य एजेंसी 'आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ' (EOW) की कार्यप्रणाली और मुकदमों के निपटारे की रफ्तार पर सवाल उठ रहे हैं।…
Advt.