पाकिस्तान-अफगानिस्तान का टकराव
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रिश्ते बीच लंबे समय से खराब स्थिति में हैं। खासतौर से बीते दो हफ्तों में बॉर्डर पर दोनों ओर से भीषण गोलीबारी हुई है। पाकिस्तानी एयरफोर्स ने अफगानिस्तान के अंदर हवाई हमले भी किए हैं। अफगान तालिबान के बलों ने भी जवाबी हमले किए हैं। इससे दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो गई है।पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चीन ने पहले भी मध्यस्थता की कोशिश की है। बीजिंग का अफगानिस्तान और पाकिस्तान, दोनों देशों में प्रबाव है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि चीन की दखल पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तनाव को कम करा सकता है। हालांकि पाकिस्तान और अफगानिस्तान की ओर से लगातार कड़े बयान आ रहे हैं।


