Select Date:

चीन ने ताइवान को देनी शुरू की 'सजा', चारों तरफ भेज दी अपनी संयुक्त सेना, शुरू हुई मिलिट्री ड्रिल

Updated on 23-05-2024 12:09 PM
बीजिंग: ताइवान में नए राष्ट्रपति के शपथ लेने के बाद आगबबूला चीन ने उसे सजा देने का फैसला किया है। चीन ने गुरुवार सुबह तड़के ताइवान द्वीप के चारों ओर एक बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू किया है। चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने इस बारे में जानकारी दी है। ग्लोबल टाइम्स ने बताया कि चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की पूर्वी थियेटर कमान ने गुरुवार सुबह 7:45 बजे से ताइवान द्वीप के आसपास संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया। ये अभ्यास ताइवान जलडमरूमध्य, ताइवान द्वीप के उत्तर दक्षिण और पूर्व के साथ ही किनमेन, मात्सु, विकुउ और डोंगियन द्वीपों के आसपास के क्षेत्रों में आयोजित किया जा रहा है। चीनी सेना ने इस सैन्य अभ्यास को ताइवान की आजादी चाहने वालों के लिए सजा बताया है।

पूर्वी थियेटर कमान के प्रवक्ता ली शी ने कहा, 'ये अभ्यास ताइवान स्वतंत्रता बलों के अलगाववादी कारनामों के लिए एक कड़ी सजा के रूप में काम करता है और बाहरी ताकतों द्वारा हस्तक्षेप और उकसावे के खिलाफ एक सख्त चेतावनी है।' उन्होंने बताया कि संयुक्त अभ्यास में चीन की सेना, नौसेना, वायु सेना और रॉकेट बल सहित सैन्य सेवाएं भाग ले रही हैं। इसका कोड नाम ज्वाइंट स्वोर्ड-2024A रखा गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान के अंदर अमेरिका को लेकर सख्त तेवर हैं और IRGC ने अमेरिका के सामने एक सेकंड के लिए भी झुकने से इनकार कर दिया है। ईरान की 'जैसे को…
 22 April 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (मंगलवार) पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया…
 21 April 2026
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस…
 21 April 2026
काठमांडू: नेपाल में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई बालेन शाह की सरकार पहले महीने में ही मुश्किल में फंस गई है। मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री बनने वाले…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता पर आखिरी बातचीत के लिए खुद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान…
 20 April 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी से ईरान में हमले शुरू किए। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमलों में इजरायल और खाड़ी देशो में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल…
Advt.